*24- अगस्त - बुधवार*
*नवरात्रि का तीसरा दिन मॉं चंद्रघंटा
* अमित शाह बोले- अगले तीन वर्षों में भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में शामिल होगा, पिछले एक दशक में वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग 91 से बढ़कर 38 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले तीन वर्षों में भारत शीर्ष 10 में शामिल हो जाएगा
* अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया अभियान के परिणाम दिखने लगे हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है और इसने देश के युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया है।
* केंद्रीय कृषि-किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को स्वीकृति दी है। उन्होंने किसानों से उड़द व तूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए मंजूरी दी है। जबकि उत्तर प्रदेश में मूंग, तिल, मूंगफली तथा गुजरात में सोयाबीन, मूंग व मूंगफली भी खरीदने की अनुमति प्रदान की है।
* शिवराज सिंह चौहान ने खरीद प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएं, साथ ही कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएं कि वास्तविक किसानों से ही खरीद हो, बिचौलिए इसका फायदा नहीं ले सकें
* मलयालम एक्टर मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रानी मुखर्जी को दिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, करण जौहर, विक्रांत मैसी को भी मिला सम्मान
* भारत अक्टूबर में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन अभ्यास करेगा, एयर मार्शल बोले- पाकिस्तान की हमारे जैसे बनने की कोशिश, हमें एक कदम आगे रहना होगा
* 85 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना में हो रही है। राहुल गांधी के सुझाव पर आयोजित इस बैठक से पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में नई रणनीति और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस 70 सीटों की मांग पर अड़ी है और तीन दर्जन से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है
* 'कश्मीर पर झूठ नहीं, POK को करो खाली...' UNHRC में पाकिस्तान को भारत का दो टूक जवाब
* सुप्रीम कोर्ट की एम करुणानिधि की मूर्ति लगाने पर रोक, तमिलनाडु सरकार से कहा- नेताओं के महिमामंडन के लिए जनता के पैसों का इस्तेमाल न करें
* महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 73 वर्षीय कांग्रेसी नेता को साड़ी पहनाई, PM मोदी की छेड़छाड़ की गई फोटो शेयर की थी; दोनों पार्टियों के वर्कर्स में बहस
* सूरत के सरकारी हॉस्पिटल में रेप के आरोपी आसाराम की पूजा-आरती, सीनियर डॉक्टर समेत स्टाफ शामिल हुआ; मामले के खुलासे पर सिक्योरिटी गार्ड को सजा
* दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ी 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, आय से अधिक संपत्ति मामले में ED का बड़ा एक्शन
* टीम इंडिया आज जीती तो फाइनल लगभग पक्का, एशिया कप में आज बांग्लादेश से मुकाबला, 5 साल से नहीं हारा है भारत
* पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, एशिया कप फाइनल की उम्मीदें कायम; श्रीलंकाई लगभग बाहर; शाहीन ने 3 विकेट झटके
* सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹2159 महंगा होकर ₹1.14 लाख पार, चांदी की कीमत भी ₹2398 बढ़ी, अब ₹1.35 लाख प्रति किलो पर पहुंची
* रुपया सबसे निचले स्तर पर; सोना-चांदी में रिकॉर्ड हाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच मंगलवार को रुपये में गिरावट जारी रही। मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपया 52 पैसे टूटकर 88.82 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया
* टॉप-3 कंपनियों ने एक दिन में 51 हजार कारें बेचीं, GST घटने से दाम 4 साल पहले के बराबर हुए, मारुति का 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
*कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़, 7 की मौत, सड़कों-घरों में पानी भरा, रेलवे-मेट्रो सर्विस ठप; ममता बोलीं- ऐसी बारिश कभी नहीं देखी
* 'मैंने 7 महीनों में 7 बड़े युद्ध रुकवाए', UNGA में ट्रंप ने फिर किया भारत-PAK के बीच सीजफायर कराने का दादा
➡लखनऊ- GST रिफॉर्म पर व्यापारियों से संवाद करेंगे सीएम , हजरतगंज में बाजार का आज दौरा करेंगे CM योगी, सुबह करीब 11 बजे CM पहुंचेंगे हजरतगंज मार्केट, दुकानों, स्टोर, शोरूम में व्यापारियों से करेंगे संवाद
➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज का कार्यक्रम, चिकित्सा, स्वास्थ्य की नवीन इकाइयों का शिलान्यास , सुबह 11 बजे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक करेंगे शिलान्यास, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में कार्यक्रम
➡संभल- अनियंत्रित कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, कक्षा दो की छात्रा कार में फंसी, किशोरी घायल, चालक कार में फंसी छात्रा को लेकर फरार, घायल छात्रा को बहजोई टिकटा रोड पर फेंका , छात्रा सरकारी अस्पताल में भर्ती, मृत घोषित बहजोई कोतवाली क्षेत्र के अतरासी का मामला
➡फर्रुखाबाद- टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या, टैक्सी ले जाने के बहाने दबंग ने गोली मारी , मृतक युवक थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र का निवासी, ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी सूचना, SP आरती सिंह पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंची, थाना नवाबगंज क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ की घटना
➡लखीमपुर - कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रा से छेड़छाड़, मनचले ने सड़क चलते किशोरी को खींचा, लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, पीछा कर कोचिंग सेंटर में भी की छेड़छाड़, पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही , सदर सर्किल में छेड़छाड़ की हुई है घटना
➡कन्नौज- दुर्गा पूजा पांडाल पहुंचे DM आशुतोष मोहन , मां दुर्गा की पूजा कर आरती में हुये शामिल, सरायमीरा के कालिदुर्गा मंदिर में होती संगीतमयी आरती
➡लखनऊ- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किया आदेश, पुलिसकर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश बंद, 4 अक्टूबर 2025 तक सभी अवकाश पर रोक, विषम परिस्थितियों को छोड़कर नहीं मिलेगा अवकाश, नवरात्र, विजयदशमी के पर्व को देखते हुए निर्णय
➡लखनऊ- मनचले को लड़कियों को छेड़ना पड़ा भारी, गोमती नगर विस्तार पुलिस का एक्शन , मिशन शक्ति के एंटी रोमियो स्क्वायड ने पकड़ा, स्क्वायड की महिला पुलिस टीम ने की कार्रवाई
➡आजमगढ़ - मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पहल, आजमगढ़ बरदह पुलिस की नई पहल, 24 घंटे के लिए बरदह थाना अध्यक्ष बनी श्रुति, पूर्व सैनिक स्व. शारदा राय ग्राम चौकी की पौत्री हैं, बरदह थानाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष नियुक्त किया, त्रिवेणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा हैं
➡आजमगढ़- आज़म खान की रिहाई पर जुलूस, सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, रिहाई की खबर पर पर मिठाई बांटी , पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ता ने जुलूस निकाला
➡रामपुर - रामलीला के मंच पर बार बालाओं का डांस , डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो की जांच कराकर करेंगे कार्रवाई- SHO, जनपद के सिसौना गांव का है पूरा मामला
➡बहराइच- युवक पर तेंदुए ने किया हमला , मां दुर्गा पंडाल से लौट रहा था , मोतीपुर निवासी 25 वर्षीय नंदलाल घायल, युवक का CHC मोतीपुर में चल रहा इलाज, निशानगाड़ा रेंज के गढ़ी बाबा की घटना
➡बस्ती- बस्ती टांडा पुल का मरम्मत कार्य शुरू, 1 अरब 90 लाख की लागत से मरम्मत, पुल की हालत हुई जर्जर, पुनः शुरू हुआ कार्य, 2.27 किलोमीटर के पुल का 2013 में निर्माण हुआ , पुल के बंद होने से व्यापार पर भी पड़ रहा असर, आधा दर्जन जिलों को जोड़ता है बंद पुल, जिले के कलवारी टांडा पुल का पूरा मामला







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें