देवरिया। जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों पर सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। वर्तमान में 03 वृहद गो संरक्षण केन्द्र, 09 कांजी हाऊस, 05 कान्हा गोशाला एवं 08 अस्थाई गो आश्रय स्थलों समेत कुल 25 गो आश्रय केन्द्र संचालित है। शासन के निर्देश के क्रम में समस्त गो आश्रय स्थलों पर गोपूजन के कार्यक्रम एक साथ कराया गया। जिलाधिकारी महोदया द्वारा कान्हा गौशाला पिपरपाती में गोपूजन के साथ समस्त गोवंशों को गुड़, चना, केला आदि खिलाकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मा० अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, देवरिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया,उपजिलाधिकारी देवरिया सदर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया उपरिथति रहें। जिलाधिकारी महोदया ने संरक्षित गोवंशों के बेहतर खानपान एवं हरे चारे एवं साइलेज की नियमित उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित वृहद गो संरक्षण केन्द्र पिपराचन्द्रभान में मा० विधायक देवरिया सदर डॉ शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोपूजन किया गया। विकास खण्ड तरकुलवा के सोनहुला रामनगर स्थित गो आश्रय स्थलमें श्री ओंमकार राव, ग्राम प्रधान सोन्हुलारामनगर, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी तरकुलवा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार जनपद के सभी 25 गो आश्रय स्थलों में जन्माष्टमी का पर्व जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी/ कर्मचारी के द्वारा गोपूजन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया तथा गो संरक्षण,संवर्द्धन एवं उन्नयन से मानवीय जीवन एवं ग्रामीण अर्थतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर विशेष चर्चा की गयी, तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को समझकर गोपालन को जीवन में अपनाने का पूजा के माध्यम से संकल्प लिया गया जिसमें जन प्रतिनिधिगण, पशुपालन विभाग, विकास विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम के अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति एवं आपसी सहयोग द्वारा जनपद में सभी गोआश्रय स्थलों में कुशलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें