Good Daily News...


रविवार, 28 जुलाई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट, यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा-मायावती, जिसमें सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी-मायावती, हालाकि यह सत्र भी संक्षिप्त ही होगा-मायावती, भाजपा की जारी घमासान,इनकी अन्दुरुनी लड़ाई-मायावती, इनकी लड़ाई सदन में हावी न होकर कार्यों का निर्वहन हो, लड़ाई हावी न होकर जन, प्रदेशहित में कार्यों का निर्वहन हो, यूपी में बाढ़ की तबाही से प्रभावित लाखों परिवार-मायावती, लाखों परिवारों को सरकारी मदद की आवश्यकता है-मायावती, जिनके प्रति सरकार का उदानसीन रवैया चिन्तनीय है-माया, अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उजाड़ने के बजाय सुधार हो, गरीबी,बेरोजगारी,महंगाई व बिगड़ी कानून व्यवस्था से लोग त्रस्त,. लोगों को उजाड़ने के बजाय सरकार जीवन सुधार पर ध्यन दे, कानून व्यवस्था से त्रस्त लोगों के जीवन सुधार पर ध्यान दे


➡लखनऊ - समाजवादी पार्टी में चल रही बैठक समाप्त हुई, किसी भी नेता को नेता प्रतिपक्ष नहीं चुना गया, आम सहमति से किसी भी नेता को नहीं चुना गया, विधायकों ने अखिलेश यादव पर जताया भरोसा, अखिलेश पर नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर बात छोड़ी


➡लखनऊ - सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की बैठक जारी, शिवपाल यादव,इंद्रजीत सरोज बैठक में मौजूद, वरिष्ठ नेता और सपा विधायक बैठक में मौजूद, तय किया जाएगा नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक, आज लगेगी नेता विपक्ष के नाम पर अंतिम मोहर, अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद खाली हुआ पद, नेता प्रतिपक्ष कौन होगा बैठक में तय होगा


➡लखनऊ - सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, कुछ देर में अखिलेश की अध्यक्षता में शुरू होगी बैठक, कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष बैठक में तय होगा, सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद 


➡लखनऊ - डीसीपी उत्तरी आज कार्यालय में करेंगे प्रेस वार्ता, चेन स्नैचर की गिरफ्तारी के संबंध में करेंगे वार्ता, पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 1.30 बजे होगी प्रेस वार्ता, अलीगंज थाना क्षेत्र में हुई थी चेन स्नैचिंग की घटना


लखनऊ - सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर किया पोस्ट, यूपी में विधायक,अफसरों में सिरफुटौव्वल जारी है-आईपी सिंह, उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है- आईपी सिंह, केंद्र सरकार यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाये- आईपी सिंह, बीजेपी विधायक और इंजीनियर की बात का वीडियो वायरल, कानपुर गोविंद नगर सीट से भाजपा विधायक ने हड़काया, तुमको-तुम्हारे बुलडोजर को नहर में घुसेड़ दूंगा- सुरेंद्र मैथानी, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इंजीनियर से कहा, विधायक ने इंजीनियर से कहा तुमको ठीक कर दूंगा


➡सीतापुर - संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, परिवार ने गांव के ही लोगों पर लगाया आरोप, शराब के साथ जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, छज्जे को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस ने समझौता कराकर मामला कराया शांत, बिसवां थाना क्षेत्र के पटना गांव का पूरा मामला


➡कानपुर - BJP MLA सुरेंद्र मैथानी को आया बुलडोजर पर गुस्सा, भाजपा MLA सुरेंद्र मैथानी ने अधिकारी को हड़काया, गोविंद नगर विधानसभा से BJP MLA है सुरेन्द्र मैथानी, सुरेन्द्र मैथानी ने कहा, "तुम्हारा बुलडोजर नहर में घुसेड़ दूंगा", ‘गरीब जनता के घरों पर बुलडोजर चलाना बर्दाश्त नहीं करूंगा’,घरों को गिराने का नोटिस किया गया था चस्पा


➡चित्रकूट - जिला प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा, पत्थर खदान धंसने से पोकलैंड ऑपरेटर की मौत, 4 इंची ब्लास्ट पर लगाम नहीं लगा पा रहा जिला प्रशासन, खनन माफिया अधिक मुनाफे के लिए 4 इंची ब्लास्ट करते हैं, 4 इंची ब्लास्ट पर चित्रकूट प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं, पत्थर खदान के आसपास ग्रामीण के मकान में दरार, 4 इंची ब्लास्ट से ग्रामीणों के मकानों में दरारें, ग्रामीण अवैध खनन का करते हैं विरोध,प्रशासन सुनता नहीं, 4 इंची और 6 इंची ब्लास्ट गरीब मजदूरों की जान ले रही, भरतकूप थाना क्षेत्र के भैरव पहाड़ का मामला.


➡अयोध्या - लाओस ने श्री रामलला पर डाक टिकट जारी किया, दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने डाक टिकट किया जारी, लाओस के डाक टिकट का विहिप ने स्वागत किया, संपूर्ण विश्व राम के प्रति निष्ठावान- विहिप मीडिया प्रभारी, यह प्रसन्नता प्रदान करने वाला अवसर-विहिप मीडिया प्रभारी, भारत में सत्ता सुख के लिये लोग श्रीराम को काल्पनिक बता रहे, राम को काल्पनिक बताने वाले संस्कृति को शर्मसार करते- विहिप.


➡गोरखपुर - मंत्री अनिल राजभर पहुंचे गोरखपुर के अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवा में बने अटल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यालय के लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब का किया निरीक्षण, अनिल राजभर ने विद्यालय के बच्चों से बात कर जानकारी ली, मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक मौजूद रहे


➡देवरिया - गैंग के सरगना नितेश का वीडियो वायरल का मामला, अपराधी दिनेश यादव ने रील बनाकर किया था वायरल, पुलिस अभिरक्षा में व्हीलचेयर पर बैठकर बनाई थी रील, 24 जुलाई को पुलिस, रफ्तार यादव में हुई थी मुठभेड़, गैंगस्टर रफ्तार के पैर में लगी थी गोली, अस्पताल में था भर्ती, एसपी संकल्प शर्मा ने मामले का लिया संज्ञान, रील बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लापरवाह तीन पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, कार्रवाई से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


➡बदायूं - शहीद सैनिक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम, पत्नी सहित परिवार लिपट गया पार्थिव शरीर से, शव पहुंचते ही बिलख उठे गांव के लोग, पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी लगाए लोगों ने नारे, सैनिक सम्मान के साथ गांव में होगा अंतिम संस्कार, इस्लामनगर के गांव सवानगर में होगा अंतिम संस्कार


➡बदायूं - गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद का अंतिम संस्कार, DM,SSP सहित तमाम अफसर ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों लोग, नम आंखों से दी गई शहीद सैनिक को अंतिम विदाई, सेना के अधिकारी भी रहे गार्ड ऑफ ऑनर में शामिल, शहीद मोहित के पिता ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी, कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद हुआ था जवान


➡कन्नौज - कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निकला सांप, विद्यालय के किचन में नाली से आया कोबरा, किचन में मौजूद कुक पर सांप ने किया हमला, डरकर भागी कुक के पीछे भागा सांप दरवाजे में फंसा, दरवाजे में फंसकर कोबरा सांप की हुई मौत, वन विभाग की टीम ने मृत सांप को दफनाया, सदर ब्लॉक के मित्रसेनपुर स्थित आवासीय विद्यालय का मामला


➡संभल अपडेट - BJP SC मोर्चा के नगर अध्यक्ष को गोली मारने का मामला, परिजनों की तहरीर पर 3 नामजद के खिलाफ केस दर्ज, तीनों नामजद आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार, BJP नेता के मोहल्ले के निवासी है तीनों आरोपी, जमीन को लेकर आरोपियों से बीजेपी नेता का था विवाद, घर वापस लौटते समय रास्ते में मारी थी गोली, हायर सेंटर में BJP नेता प्रेमपाल सिंह का चल रहा इलाज, थाना चंदौसी क्षेत्र का था मामला


➡रायबरेली - टप्पेबाजी कर रही महिला को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ा, तलाशी के दौरान महिला के बैग से आभूषण, नकदी बरामद, आभूषण लेने के लिए दुकान आई थी महिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के आसान जगतपुर गांव की घटना


➡बरेली - रिश्वत मांगने के आरोप में सीओ दीपशिखा पर जांच पूरी, एसएसपी अनुराग आर्य ने शासन को भेजी फाइनल रिपोर्ट, शासन से हो सकती सीओ डॉ. दीपशिखा पर बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट में दोषी पाई गई थी सीओ दीपशिखा, SP की जांच रिपोर्ट के बाद SP सिटी ने की विस्तृत जांच, ईंट भट्टा मालिक से 2 लाख की रिश्वत मांगने का था आरोप, रिश्वत न देने पर जबरन किया था ट्रैक्टर ट्रॉली,JCB सीज


➡मऊ - परदहा ब्लॉक के पास पोखर पर दफन दिखे 3 कंकाल, ग्रामीणों ने तीनों को नर कंकाल होने की आशंका जताई , ग्रामीणों ने कहा ‘इसके पहले कभी नहीं देखा ऐसा कंकाल’,मऊ के परदहा ब्लॉक स्थित पोखर के पास की घटना.


➡मऊ - परदहा गांव की पोखरी में मिला 3 नर कंकाल का अवशेष, गाय चराते वक्त ग्रामीणों को दिखा नर कंकाल का अवशेष, पोखरी का पानी कम होने के बाद दिखा हड्डियों का ढांचा, पुलिस को ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस जांच में जुटी, मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी के परदहां का मामला


हरदोई - SDM के चैम्बर में अहलमद की आरामतलबी, जमीन पर लेटे अहलमद का वीडियो वायरल, शिकायतकर्ता वकील ने वीडियो किया वायरल, वकील ने मुख्यमंत्री तक की है शिकायत, देवेंद्र पाण्डेय अहलमद के साथ पेशकार भी है, वकील सौरभ दुबे ने डीएम से भी की शिकायत, सौरभ दुबे ने SDM पर भी लगाए गंभीर आरोप, शाहाबाद SDM पूनम भास्कर के चैम्बर का मामला


➡कौशाम्बी - कच्ची दीवार गिरने से पति पत्नी समेत 2 बच्चे दबे, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला, परिवार के लिए घर में खाना बना रही थी महिला, सभी घायलों का जिला अस्पताल मे चल रहा इलाज, मंझनपुर नगर पालिका के बंधवा रजबर का मामला


➡अम्बेडकरनगर - दिल्ली के राव IAS कोचिंग में हादसे का मामला, दो छात्राओं में एक छात्रा अम्बेडकरनगर की रहने वाली, हासिमपुर बरसावा गांव की रहने वाली मृतक श्रेया यादव, श्रेया यादव की मौत के बाद गांव में शोक की लहर, कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से हुई थी मौत, दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद अम्बेडकरनगर लाया जाएगा शव, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है श्रेया यादव


➡सुल्तानपुर - सचिवालय कर्मी संतोष की अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, हादसे में संतोष के भाई की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, संतोष चतुर्वेदी,उनकी बेटी समेत चार लोग गंभीर घायल, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, लखनऊ वाराणसी हाईवे पर धरौली के पास की घटना


➡मिर्जापुर - संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, युवती के ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार, 15 घंटे के बाद भी पुलिस तहरीर का कर रही इंतजार, तहरीर मिलने के बाद पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम, कछवा थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव का मामला 


➡बुलन्दशहर - सटोरियों ने लगाई शिकायतकर्ता के घर के बाहर लाल मिर्च की धूनी, शिकायतकर्ता मां बेटी को परेशान करने के लिए की करतूत, मां-बेटी का लाल मिर्च के धुएं से खासते-खासते बुरा हाल, पीड़ित मां बेटी ने पुलिस से की थी सटोरियों की शिकायत, सटोरियों पर मारपीट का आरोप, मारपीट से घायल हुई मां बेटी, पीड़िता के घर के आसपास रहता है सटोरियों का जमावड़ा, पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों से लगाई न्याय की गुहार, बुलन्दशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र के ऊपरकोट का मामला.


➡बुलंदशहर - बुलंदशहर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, युवक पत्नी, दो बेटी के साथ किराए पर रहता था, घटना के वक्त कमरे में अकेला था मृतक इमरान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान का मामला


➡आगरा - मामूली कहासुनी को लेकर हुआ बवाल, बाल कटवाने पहुंचे युवक को गुंडों ने घेरकर पीटा, मारपीट की लाइव सीसीटीवी फुटेज वायरल, मारपीट के बाद हवाई फायरिंग कर फरार हुए गुंडे, पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में लिया, थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र का मामला.


➡आगरा - गांव के शुलभ शौचालय में घुसा मगरमच्छ, मगरमच्छ घुसने से गांव में मचा हडकम्प, वन विभाग ने पकड़ कर चम्बल नदी में छोड़ा, खेड़ा राठौर के गुमान सिंह पुरा गांव का मामला 


➡अलीगढ - एएमयू स्टाफ नदीम मेहमूद की इलाज के दौरान मौत, नदीम मेहमूद की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत, AMU के 2 स्टाफ कर्मियों पर हुई थी कैंपस में फायरिंग, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज


➡अलीगढ़ - मिठाई की दुकान पर तेल की कढ़ाई में गिरा बच्चा, जलेबी खरीदने के दौरान तेल में गिरकर बच्चा झुलसा, परिजन झुलसे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, बच्चे को जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया रेफर, बन्नादेवी थाना इलाके के सराय हकीम की घटना


➡दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हादसे का मामला, श्रेया यादव के पिता धर्मेंद्र यादव का बयान, मुझे कोचिंग संस्थान,प्रशासन से सूचना नहीं मिली, मुझे आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली, मैंने खबर देखी और वहां संपर्क किया-पिता, मैं मुर्दाघर गया और उनसे मुझे दिखाने के लिए कहा, पहचान के लिए चेहरा दिखाने के इंकार कर दिया-पिता, यह कहकर इनकार कर दिया कि पुलिस मामला है, मुझे कागज दिखाया जिसमें नाम श्रेया यादव लिखा था, जब छात्रों के मृत होने की खबरें आने लगीं-पिता, क्योंकि मैं उस समय उसके साथ वहां था-पिता, मैंने कोचिंग संस्थान को फोन किया-पिता, उन्होंने कहा कि हम नाम नहीं बता सकते-पिता, कोचिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज हो-पिता, ‘गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए’,दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुआ था हादसा 


➡दिल्ली - आईएएस कोचिंग सेंटर में हादसे का मामला, मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 में केस दर्ज, 35 बीएनएस में एफआईआर दर्ज कर ली है, मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में लिया गया, कोचिंग सेंटर का मालिक,कॉर्डिनेटर हिरासत में हैं, श्रेया यादव यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली थी, तानिया सोनी तेलंगाना की रहने वाली थी, नेविन डेल्विन केरल अर्नाकुलम के रहने वाले थे, कोचिंग सेंटर का मैनेजमेंट जांच के दायरे में, सिविक एजेंसी के लोग भी जांच के दायरे में


➡दिल्ली - दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हादसे का मामला, श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव का बयान, मुझे कोचिंग संस्थान,प्रशासन से सूचना नहीं मिली, मुझे आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं मिली, मैंने खबर देखी और वहां संपर्क किया- धर्मेंद्र यादव, मैं मुर्दाघर गया और उनसे मुझे दिखाने के लिए कहा, पहचान के लिए चेहरा दिखाने के इंकार कर दिया-चाचा, यह कहकर इनकार कर दिया कि पुलिस मामला है, मुझे कागज दिखाया जिसमें नाम श्रेया यादव लिखा था, जब छात्रों के मृत होने की खबरें आने लगीं-चाचा, क्योंकि मैं उस समय उसके साथ वहां था-चाचा, मैंने कोचिंग संस्थान को फोन किया- धर्मेंद्र यादव, उन्होंने कहा कि हम नाम नहीं बता सकते-चाचा, कोचिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज हो-चाचा, ‘गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए’,दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुआ था हादसा


➡दिल्ली- आईएएस कोचिंग सेंटर में हादसे का मामला, मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 में केस दर्ज, 35 बीएनएस में एफआईआर दर्ज कर ली है, मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, मालिक और कोऑर्डिनेटर को हिरासत में लिया गया.


➡दिल्ली - कोचिंग सेंटर में हादसे पर राहुल गांधी ने किया पोस्ट, दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरा-राहुल, पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु-राहुल, प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है-राहुल, ‘कुछ दिन पहले बारिश के दौरान करंट से हादसा हुआ था’, बिजली का करंट लगने से छात्र की मृत्यु हुई थी-राहुल, सभी शोकाकुल परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त करता हूं-राहुल, ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है-राहुल,‘सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार’


➡दिल्ली - बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक जारी, बैठक के बीच सभी लोग सुन रहे पीएम के मन की बात, जेपी नड्डा समेत सभी मुख्यमंत्री सुन रहे मन की बात, सभी मुख्यमंत्री,सभी डिप्टी सीएम सुन रहे मन की बात, बीजेपी मुख्यालय में चल रही मुख्यमंत्री परिषद की बैठक, बीजेपी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का आज दूसरा दिन


➡दिल्ली - पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम शुरू, पीएम के मन की बात का आज 112वां एपिसोड, पीएम मोदी मन की बात में दे रहे सुझाव, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं-पीएम मोदी, दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया है-पीएम, देशवासी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं-पीएम, पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक की चर्चा है-पीएम, मैथ्स ओलंपियाड विजेताओं को बधाई-पीएम मोदी, दुनिया में तिरंगा लहराने का मौका है-पीएम मोदी, हैंडलूम उत्पादों की मांग बढ़ रही है-पीएम मोदी, अपने देश की संस्कृति पर गर्व करें-पीएम मोदी, कल टाइगर डे मनाया जाएगा-पीएम मोदी, बाघों के संरक्षण के लिए प्रयास जारी-पीएम\


➡दिल्ली - कोचिंग सेंटर में हादसे पर राहुल गांधी ने किया पोस्ट, दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरा-राहुल, पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु-राहुल, प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है-राहुल, ‘कुछ दिन पहले बारिश के दौरान करंट से हादसा हुआ था’, बिजली का करंट लगने से छात्र की मृत्यु हुई थी-राहुल, सभी शोकाकुल परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त करता हूं-राहुल, ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है-राहुल,‘सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार’


➡हल्द्वानी - नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर बोले भाजपा प्रदेश प्रभारी, दुष्यंत गौतम ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया जवाब, ‘सरकार और संगठन बेहतर तरीके से काम कार रही हैँ’,फिल्हाल ये सब अटकलें हैं- दुष्यंत गौतम


➡कोटद्वार - महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज का बयान, ‘गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में जनता का सहयोग जरुरी’, ‘सहयोग के बिना गंगा को स्वच्छ, निर्मल नहीं बनाया जा सकता’, गंगा को लेकर हमेशा से ही संवेदनशील रहे हैं स्वामी ललिता नंद


➡देहरादून - नगर निगम की जमीनों पर हो रहा कब्जा, भाजपा पार्षद के पति ने किया करोड़ों की जमीन पर कब्जा, जमीन कब्जाने पर पार्षद पति पर मुकदमा दर्ज, नगर निगम की जमीनों को हो रहा चिन्हीकरण- डीएम,‘नगर निगम की जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की कोशिश’।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789