Good Daily News...


बुधवार, 26 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-सुभासपा विधायक बेदी राम का बड़ा राज उजागर, ओपी राजभर के करीबी बेदी राम का राज सामने आया, MLA बेदी राम पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं, जिसके साथ बेदी राम ने जेली काटी उसी ने खुलासा किया, एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में बेदी राम का राज खुला, बेदी राम को सबसे बड़े पेपर लीक गिरोह का सरगना बताया, बेदी राम यूपी के गाजीपुर की जखनिया सीट से MLA हैं, बेदी राम पर बाराबंकी में जमीन घोटाले का भी आरोप है,  खुलासे के बाद बेदी राम से कोई पूछताछ नहीं की गई, बेदी राम ने इस मामले में चुप्पी साधी, कोई सफाई नहीं दी.


➡लखनऊ-दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर बने IAS सुहास एलवाई, विश्व रैंकिंग में IAS सुहास एलवाई ने हासिल की उपलब्धि, फ्रांस के लुकास मजूर को एसएल-4 एकल वर्ग में पीछे छोड़ा, पेरिस ओलंपिक में बतौर शीर्ष शटलर मैदान में उतरेंगे सुहास, उत्तर प्रदेश में खेल सचिव हैं IAS अफसर सुहास एलवाई.


➡लखनऊ -मुख्यमंत्री ने लापरवाह मंडलायुक्तों की रिपोर्ट तलब की, राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर रिपोर्ट तलब, तहसीलदार से लेकर डीएम की रिपोर्ट पहले ही हो चुकी तलब, 18 मंडलों में 4619 राजस्ववाद के मामले विचाराधीन हैं, 1 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से काम के 1633 मामले लंबित , 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम 1342 मामले लंबित , अलीगढ़, अयोध्या, बस्ती, विंध्याचल और आगरा मंडल में सबसे ज्यादा लंबित केस, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, सहारनपुर, चित्रकूट धाम का प्रदर्शन बेहतर.


➡लखनऊ-पुलिस भर्ती को लेकर मुख्य सचिव ने डीएम को भेजे निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 27 जून तक केंद्रों की मांगी सूची, 2 श्रेणी में किया जाना है एग्जाम सेंटर्स का चयन, सरकारी स्कूल, कॉलेज, वित्त पोषित संस्थाएं शामिल, नगरीय क्षेत्र के 10 किमी की रेंज में होगा परीक्षा सेंटर.


➡लखनऊ-UP में युवाओं को रोजगार के मिलेंगे अवसर, जुलाई में 13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, अवर अभियंता सिविल के 4612 पदों पर भर्ती, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 3446 पदों पर भर्ती, जेई सिविल के 2847 पदों पर होगी भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 1828 पदों पर भर्ती, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर होगी भर्ती.


➡सुल्तानपुर-मानहानि मामले में राहुल गांधी केस में आज सुनवाई, गृहमंत्री अमित शाह पर राहुल ने टिप्पणी की थी, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान टिप्पणी की थी, बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने कोर्ट में दाखिल किया था परिवाद

मामले में 20 फरवरी से जमानत पर चल रहे राहुल गांधी, सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा है केस.


➡लखनऊ-लखनऊ में 160 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, मध्यांचल विद्युत निगम में लेसा को राशि आवंटित की, चारों ज़ोन को 40-40 करोड़ की राशि आवंटित की गई, नए फीडर का निर्माण व नए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ेगी, चौक, हुसैनगंज, राज भवन, राजाजीपुरम में होगा काम, ऐशबाग़, अमीनाबाद, आलमबाग डिवीजन में होगा काम.


➡मेरठ -बिजली अफसरों को बंधक बनाकर धमकाने का मामला, JE के खिलाफ केस दर्ज होने की तस्दीक से मुकरी पुलिस, थानेदार सिविल लाइन बोले 'पहले जांच होगी तब होगा केस', थानेदार ने मंगलवार दोपहर केस दर्ज करने की पुष्टि की थी, बिजली चीफ, SE, XEN को ऑफिस में बनाया था बंधक, अफसरों को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की धमकी दी गई, केस दर्ज कराने के लिए सोमवार को SSP से मिले थे अफसर, 5 दिन ट्रांसफार्मर ना लगने पर निलंबित JE ने खाया था जहर, ऊर्जा राज्यमंत्री के क्षेत्र में JE ने नहीं लगने दिया था ट्रांसफार्मर, MD से बैठक में राज्यमंत्री के दखल के बाद निलंबित हुआ था JE.


➡ललितपुर-FIR के बाद भी मिट्टी, मौरंग का अवैध खनन जारी, डीएम के आदेश को दीपक गुप्ता ने दरकिनार किया, स्थानीय पुलिस, खनन अधिकारी की मिलीभगत से खेल, किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत को दीपक गुप्ता ने खोदा, MO अमितोष वर्मा को डीएम की कार्रवाई का डर नहीं है, रात-दिन जेसीबी की मदद से बिना अनुमति खनन जारी, डीएम ने सभी एसडीएम को अवैध खनन की जांच दे रखी , एक ही गांव में 17 किसानों की कृषि भूमि पर अवैध खनन, रेलवे लाइन के लिए ठेकेदार दीपक गुप्ता खनन कर रहा है,  सिलगन,सिवनी,रोड़ा, कुआंतला,बिरारी, रजवारा में अवैध खनन.


➡फतेहपुर-फतेहपुर पुलिस ओवरलोड वाहनों से करती है वसूली, अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, मौरंग लदे वाहनों से अवैध वसूली करती है पुलिस, खखरेरू थाना क्षेत्र के पहिना बाबा चौराहे का वीडियो.


➡मेरठ -फर्जी आयुष्मान कांड पर सरकारी सिस्टम की कुम्भकर्णी नींद, 2021 में खुलासे के बाद जून-2024 में दर्ज हो सका है मुकदमा, 2021 में मुरादाबाद, कानपुर निवासियों के आयुष्मान मिले थे, बिना जांच, बिना FIR के अफसरों ने दबाये रखा बड़ा घोटाला, एक बार चिठ्ठी भेजकर दो साल तक चुप रहे जिले के सीएमओ, मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल ने जानबूझकर नही कराई FIR, पुलिस ने भी 6 महीने में दो बार मिली तहरीर पर कुंडली मारी, यूपी के कई जिलों से जुड़े घोटाले में FIR के बाद भी चुप्पी है, बड़ी जांच ऐजेंसी को केस सौंपने के बजाय ठंडे बस्ते में डाला, सरकारी कार्रवाई से बचने के लिए अफसरों ने केस दबाया था.


➡देहरादून-चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला, बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ता भटके थे सभी,ट्रैकरों ने प्रशासन से लगाई थी मदद की गुहार , एसडीआरएफ टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए भेजा किया, कठिन परिस्थितियों में भी चार लोगों की जान बचाई.


➡दिल्ली-मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर यूपी के NDA सांसदों का नाश्ता, स्पीकर के चुनाव से पहले NDA सांसदों को नाश्ते पर बुलाया, बिहार के सांसद केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के आवास पहुंचेंगे, उत्तराखंड,हरियाणा के सांसद मंत्री मनोहर लाल के घर पहुंचेंगे, सुबह नाश्ते पर वोटिंग प्रक्रिया समझाई जाएगी.

* दिल्ली ओम बिरला चुने गए 18वीं लोकसभा के स्पीकर-


ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला


 पीएम मोदी और सांसद राहुल गांधी ने दी बधाई

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सुल्तानपुर जनपद न्यायालय पहुंचे सांसद व नेता विपक्ष राहुल गांधी, कड़ी सुरक्षा में दर्ज करा रहे बयान

 *सुल्तानपुर बिग ब्रेकिंग। *हाई अलर्ट पर जिला पुलिस, कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात; छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर सुल्तानपुर जनपद न्याय...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789