Good Daily News...


बुधवार, 15 मई 2024

इतिहास की 15 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 15  मई  2024

                *बुधवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी पूर्णरात्रि 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 15:25 तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* विष्टि - 17:59 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* वृद्धि - 07:40 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 05:30

*🌄सूर्यास्त-* 19:05

*🌙चन्द्रोदय-* 11:52

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 15:25 तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:59

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*विशेष-


*आज बुधवार को - वैशाख सुदी अष्टमी पूर्णरात्रि  , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री बुधाष्टमी व्रत , गुरु कृतिका नक्षत्र में 16:12 पर , विघ्नकारक भद्रा 17:22 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,  श्री शंकर महाराज पुण्य तिथि - धनकवाड़ी (पुणे) , श्री हंसराजस्वामी पुण्य तिथि - परंदा (उस्मानाबाद) , श्री बगलामुखी जयंती (अर्धरात्रि व्यापिनी , वैशाख शुक्ल अष्टमी) , श्री शंकर महाराज पुण्यतिथि (पुणे , वैशाख शुक्ल अष्टमी) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस , श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।

*कल बृहस्पतिवार को - वैशाख सुदी अष्टमी 06:24 तक पश्चात् नवमी शुरू , अष्टमी तिथि वृद्धि , श्री सीता नवमी।


*आज की वाणी-


अथ यो गुणसम्पन्नान्

     हृदयस्याप्रियानपि  ।

प्रियेण कुरुते  वश्यां-

     श्चिरं यशसि तिष्ठति।। 

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ९१-३१

 *अर्थात्-

        जो अपने मन को प्रिय न लगने वाले गुणवान् व्यक्तियों को भी अपने प्रिय व्यवहार द्वारा वश में कर लेता है, वह दीर्घकाल तक यशस्वी बना रहता है।


*15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।

1701 - स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ।

1718 - जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया।

1730 - रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए।

1788 - ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।

1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।

1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की। 

1829 - डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया।

1851 - पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी।

1858 - रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।

1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

1878 - टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी।

1891 - फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया।

1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।

1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।

1930 - विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।

1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।

1939 - श्री चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया।

1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।

1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।

1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।

1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।

1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।

1985 - सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया।

1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।

1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।

2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।

2004 - ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।

2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 - भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

2008 - श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। 

2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।

2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई। 

2019 - कैलास भू क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल।

2019 - फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था।

2019 - दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया ।

2020 - विश्व बैंक ने भारत के कोविड-19 सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए एक अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूर की।

2020 - म्‍यांमा की सेना ने आज भारत को पूर्वोतर भारत से 22 उग्रवादी सौंपे।

2021 - इज़राइल ने गाजा पट्टी को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें दस लोग मारे गए।

2021 - चीन मंगल पर अपना रोवर जू रॉन्ग उतारने में सफल हुआ व अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना।

2022 - चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य राजीव कुमार ने देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला।

2022 - भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2022 जीतकर इतिहास रचा। 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर हराया।

2022 - त्रिपुरा में प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष माणिक साहा ने नये मुख्‍यमंत्री की शपथ ली।

2022 - यूक्रेन की वायु सेना ने 11 रूसी हवाई ठिकानों को नष्ट किया।

2023 - एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

2023 - भारत और ईएफटीए ने एक नए व्यापार और साझेदारी समझौते (टीईपीए) की दिशा में कदम बढ़ाए।

2023 - जी20 संस्कृति समूह ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक भुवनेश्वर में शुरू हुई।

2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत तीसरी ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की बैठक मुंबई में शुरू हुई।


*15 मई को जन्मे व्यक्ति-


1817 - देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।

1892 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।

1922 - नजीर हुसैन - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है। 

1923 - जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।

1926 - महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।

1933 - टी. एन. शेषन - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।

1937 - मैडेलिन अल्ब्राइट - पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।

1957 - सुशील चंद्रा भारत के चुनाव आयुक्त व इसके पूर्व वे सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज के अध्यक्ष रह चुके।

1965 - माधुरी दीक्षित नेने - बालीवुड अभिनेत्री (कुछ जगह 1967 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।


*15 मई को हुए निधन-


1958 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।

1991 - कालिंदी चरण पाणिग्रही - साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित।

1993 - के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'। "शिक्षक समाज हरियाणा" वाह्टसप चैनल ज्वाइन करें।

1998 - राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।

2010 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।

2011 - महेन्द्र सिंह टिकैत - उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।

2017 - सुब्रमण्यम रामास्वामी - भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।

2021 - मुदुंबई शेषाचल नरसिम्हन FRS - एक भारतीय गणितज्ञ थे ।

2021 - श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन हुआ।

2021 - कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का दिल्ली एम्स में निधन हुआ।

2023 - कनाडाई कर्लिंग इतिहास में सबसे सफल स्किप्स में से एक रॉन नॉर्थकॉट (87) का निधन हुआ।


*15 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री शंकर महाराज पुण्य तिथि - धनकवाड़ी (पुणे)।

🔅 श्री हंसराजस्वामी पुण्य तिथि - परंदा (उस्मानाबाद)।

🔅 श्री बगलामुखी जयंती (अर्धरात्रि व्यापिनी , वैशाख शुक्ल अष्टमी)।

🔅 श्री शंकर महाराज पुण्यतिथि (पुणे , वैशाख शुक्ल अष्टमी)।

🔅 महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती।

🔅 श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस।

🔅 श्री सुब्रमण्यम रामास्वामी स्मृति दिवस।

🔅 श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस।

🔅 विश्व परिवार दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारत ने ईरानी राजनयिक को किया तलब, होर्मुज हमले पर कड़ा विरोध दर्ज

  नई दिल्ली। भारत सरकार ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दो वाणिज्यिक जहाजों पर हुए कथित हमले के बाद ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789