Good Daily News...


गुरुवार, 28 दिसंबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- यूपी के 34 आईपीएस अफसरों के प्रमोशन का आदेश जारी, यूपी के 34 आईपीएस अफसर प्रमोशन पाकर बने डीआईजी, 2009 और 2010 बैच के 34 आईपीएस अफसरों का प्रमोशन, प्रमोशन के बाद तैनाती का आदेश जल्द होगा जारी, रोहन पी कनय,वैभव कृष्ण,कलानिधि नैथानी डीआईजी बने, प्रभाकर चौधरी,संजीव त्यागी,कुन्तल किशोर डीआईजी बने, संजीव त्यागी,पूनम,हरीश चंदर,सत्यार्थ अनिरुद्ध DIG बने, राठौर किरीट कुमार हरिभाई,शिव हरि मीणा DIG बने, शैलेश कुमार यादव,राहुल राज,शफीक अहमद DIG बने, कल्पना सक्सेना, सुरेश्वर,रामजी सिंह यादव DIG बने, संजय सिंह,राम किशुन, राज कमल यादव DIG बने, राकेश पुष्कर,मनोज सोनकर,कुलदीप नरायन DIG बने, मनिराम सिंह,किरन यादव,प्रमोद तिवारी DIG बने, एस आनंद,राजीव नारायण मिश्र,सुनील सिंह DIG बने, प्रदीप गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह,अशोक कुमार DIG बने।


➡लखनऊ- 5 केडी सीएम आवास में सीएम योगी ने की समीक्षा,  प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर समीक्षा, CM योगी ने अविस्मरणीय समारोह प्रबंधन के निर्देश दिए, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे, मेयर अयोध्या,स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा की, धर्मनगरी में होगा 'विकास के नए युग का सूत्रपात-CM, अविस्मरणीय होगा पीएम का अयोध्या में आगमन-CM, धर्मनगरी अयोध्या से देश को मिलेगा नया एयरपोर्ट-CM, अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार-CM, प्रधानमंत्री के अभिनंदन को उत्सुक हैं अयोध्यावासी-CM, अयोध्या नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें- सीएम, अयोध्या नगरी में तैनात करें अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी-CM, अयोध्या नगरी में अभेद्य हो सुरक्षा व्यवस्था- सीएम, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बनाएं ठोस कार्ययोजना- सीएम।


➡लखनऊ- मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का धरना जारी, लखनऊ के ईको गार्डन में 11वें दिन धरना जारी, मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे मदरसा शिक्षक, 6 साल के बकाया वेतन के भुगतान की कर रहे मांग, योजना को राज्य सरकार से संचालन कराने की मांग, समर्थन में कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू पहुंचे, 18 दिसंबर से मॉडर्न मदरसा शिक्षकों का धरना जारी।


➡अयोध्या- 22 जनवरी को राम मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा, सात दिन तक चलेगा प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान , 16 से 22 जनवरी तक होंगे विविध आयोजन, 22 जनवरी को नव्य धाम में विराजमान होंगे रामलला, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही, 16 जनवरी को सरयू तट पर दशविध स्नान,विष्णु पूजन, 17 को रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा, मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु, 18 जनवरी को गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन होगा, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण से विधिवत अनुष्ठान होंगे, 19 जनवरी को अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन, 20 को मंदिर के गर्भगृह में वास्तु शांति,अन्नाधिवास होगा, 21 को 125 कलशों से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास


➡मुरादाबाद- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मुरादाबाद, भारत विकास संकल्प यात्रा में हुए शामिल, ‘बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोग लाभ मिल रहा’,एक नये युग की शुरुआत हैं- जितेंद्र सिंह , ये अद्भुत रचना और अद्भुत कल्पना हैं- जितेंद्र सिंह, ‘मोदी जी के माध्यम से किस्मत हमारा दरवाज़ा खटखटा रही’।


➡इटावा- सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर का बयान, पिछड़े, वंचितों को उनका हक याद दिलाए आए-राजभर, 2024 के चुनाव में हम एनडीए के साथ है- राजभर, हम चुनाव में 3 परसेंट सीट मांगेंगे- ओपी राजभर, 'मोदी जी की योजनाएं लाभार्थियों को पहुंच रही है', इंडिया गठबंधन में सब एक दूसरे पर नाराज है-राजभर, ये लोग चुनाव किस के दम पर लड़ेंगे-ओपी राजभर।


➡उन्नाव-  बेखौफ चोरों ने पार की लाखों की सरिया, सरिया चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद, रात के अंधेरे में दुकान के बाहर चोरी की सरिया, चोरों ने 10 लाख से ज्यादा की सरिया चोरी की, पीड़ित ने सदर कोतवाली में दी तहरीर, उन्नाव के कब्बा खेड़ा स्थित बाला जी ट्रेडर्स का मामला।


➡अमेठी- सामाजिक अधिकारिता शिविर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, पहले दिव्यांग जनों को मदद नहीं मिल पाती थी-स्मृति, पीएम मोदी के प्रयास से उपकरण उपलब्ध हो रहे-स्मृति , अमेठी में अब विशेष तौर पर कैंप लगेंगे- स्मृति, हर ग्राम पंचायत में विशेष कैम्प लगेगा- स्मृति, जनऔषधि के जरिए दिव्यागों को इलाज मिलेगा-स्मृति।


➡रायबरेली- मिड डे मील के खाने को लेकर बच्चों ने किया हंगामा, मीनू के हिसाब से खाना न बनने पर किया विरोध, प्रधानाध्यापक के लिए बनाया जा रहा था स्पेशल खाना, बच्चों के विरोध के बाद रसोईया ने फेंक दिया खाना, रसोइया के पति बृजेश यादव ने बच्चों को दी गलियां, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले में जांच, शिवगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहीगवां का मामला।


➡सहारनपुर - न्यूज़ कवरेज करने गये पत्रकारों पर दबंगों ने तानी पिस्टल, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को किया अरेस्ट, दो पत्रकारों पर सहेजी गांव के पास दबंगों ने तानी रिवाल्वर, दबंगों ने सारी हदें पार करते हुए जान से मारने की दी धमकी, थाना बड़गांव पुलिस ने दबंग युवक को किया गिरफ्तार, थाना बड़गांव क्षेत्र की घटना।


➡आगरा - नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमला, पशुओं को पकड़ने गई थी नगर निगम की टीम, दबंग पशुपालकों ने कैटल कैचर टीम पर किया पथराव, शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम, पथराव के दौरान टीम के कर्मचारियों को लगी चोटें, पशुपालक कैटल कैचर टीम से छुड़ा ले गए कई भैंसे, थाना छत्ता का है मामला।


➡फतेहपुर - पशुचर की जमीन को कराया गया कब्जामुक्त,राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हटाया कब्जा ,पशुचर की जमीन पर था दबंगों का कब्जा ,4 बीघा अवैध फसल ट्रैक्टर से जोतवाई गई ,21 बीघा पशुचर की जमीन सुरक्षित कराई गई , सदर तहसील के रामपुर थरियांव गांव का मामला।


➡रायबरेली- सदर तहसील में तैनात लेखपाल का ऑडियो वायरल, व्यापारी से रिश्वत मांग रहे लेखपाल अखिलेश कुमार, जमीन पैमाइश के नाम पर डेढ़ लाख रिश्वत मांगी, वायरल ऑडियो के बाद लेखपाल अखिलेश हुआ निलंबित, SDM सदर ने नायाब तहसीलदार को सौंपी थी जांच ।


➡बांदा - भीषण ठंड, शीतलहर को देखते हुए अवकाश घोषित, डीएम ने बीएसए को स्कूल बंद करने के दिए निर्देश, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद करने के दिए निर्देश, 29 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक स्कूल रहेंगे बंद।


➡दिल्ली- नए साल के जश्न को लेकर किए गए व्यापक इंतजाम, 31 दिसंबर की रात चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की होगी तैनाती, सीपी, एयरोसिटी, ग्रेटर कैलाश, साकेत मॉल चिन्हित, नेताजी सुभाष प्लेस, पेसिफिक मॉल को किया चिन्हित, इंडिया गेट, मुखर्जी नगर, हौजखास गांव होटल्स चिन्हित, रात 8 बजे से कनॉट प्लेस के पास गाड़ियां होंगी नियंत्रित, मिंटो रोड,DDU मार्ग, सीपी, इनर मिडल में गाड़ियां नियंत्रित, रेलवे से जुड़े यात्रियों के लिए जल्द एडवाइजरी दी जाएगी, हर सेंसिटिव जिले में दिल्ली पुलिस की होगी उपस्थिति।


➡अहमदाबाद- अडानी ग्रुप और IHC की कंपनी सीरियस में गठबंधन, नया संयुक्त उद्यम बनाने के लिए किया समझौता, सीरियस डिजिटेक इंटरनेशनल लिमिटेड नया उद्यम, सिरियस जेवी का 51%,अडानी ग्रुप का 49% स्वामित्व, सीरियस जेवी एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र तैनात करेगा, एआई, आईओटी और सिक्योर्ड की शक्ति का विस्तार, बुनियादी ढांचे के उद्योगों में ब्लॉकचेन उत्पाद शामिल, हमें इसे शुरू करके खुशी हो रही है- सीरियस प्रवक्ता, अडानी एंटरप्राइजेज के साथ परिवर्तनकारी यात्रा-सीरियस, 3 दशकों में हमारे शेयरधारकों को महत्वपूर्ण रिटर्न मिला।


➡देहरादून- राजपुर से सटे सिगली गांव पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की, DFO मसूरी को क्षेत्र में पिंजरा लगाने लगाने के निर्देश, गुलदार के सर्च ऑपरेशन तेजी से करने के सख्त निर्देश, वन विभाग ने तात्कालिक 1 लाख मुआवजा दिया, परिवार को 3 लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी-जोशी, गुलदार ने चार साल के बच्चे को बनाया था निवाला।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789