विधानसभा चुनाव 3 और 4 दिसंबर को पांचों राज्यों के नतीजे सामने आए थे। दो राज्यों में सरकार बन चुकी है। रविवार को ऐलान कर दिया गया कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कौन मुख्यमंत्री होगा इसके लिए मंथन
जारी है। भाजपा नेतृत्व अभी तक इन दोनों राज्यों में शानदार बहुमत के बावजूद, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट तैयार नहीं कर सका है। तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। राजनाथ सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो अन्य नेताओं के साथ मध्य प्रदेश जाएंगे। आपको बता दें कि भोपाल में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल को दी गई थी, जिसके बाद विष्णुदेव साय का नाम सामने आया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें