ॐ श्रीगणेशाय नम:
*आज दिनांक -
* 01 दिसम्बर 2023
*शुक्रवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी - 15:33 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु - 16:40 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* बालव - 15:33 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शुक्ल - 20:01 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 06:55
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 20:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - 10:12 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 10:51 से 12:09
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*विशेष-
*आज शुक्रवार को-- मार्गशीर्ष बदी चतुर्थी 15:33 तक पश्चात् पंचमी शुरु , दिसम्बर माह प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 16:41तक , श्री काका कालेलकर जयन्ती , राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती , श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती , श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती , मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती , श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस , सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 ) , नागालैंड स्थापना दिवस , आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 77वां) , विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO) व भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं )।
*कल शनिवार को -- मार्गशीर्ष बदी पंचमी 17:16 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।
*आज की वाणी-
न चोरहार्यं न राजहार्यं न
भ्रातृभाज्यं न च भारकारि।
व्यये कृते वर्धत एव नित्यं
विद्याधनं सर्वधनप्रधानम्।।
*अर्थात् -
-विद्या एक ऐसा धन है जिसे न ही कोई चोर चुरा सकता है, न ही राजा छीन सकता है और न ही भाइयों के बीच बंटवारा हो सकता है , यह सदैव खर्च करनें पर बढ़ता है। यह विद्या रूपी धन, सभी धनों से श्रेष्ठ धन है।
*1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 - काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1947 - आकाशवाणी जम्मू की स्थापना हुई।m
1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 - बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 - बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 - बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
2019 - भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।
2019 - अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।
2019 - फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान - कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
2020 - भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप वर्जन का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया।
2020 - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने भारतीय उद्योगn परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 के 26वें संस्करण की घोषणा करने के लिए कर्टन रेजर का आयोजन किया।
2020 - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने मेघालय के बिजली वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए।
2021 - मंगोलिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।
2022 - भारत ने एक वर्ष के लिए औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की , साथ ही बांग्लादेश भी आमंत्रित राष्ट्र बन गया।
2022 - 23वां हॉर्नबिल फेस्टिवल 2022 नागा हेरिटेज विलेज किसामा में (1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक) शुरू हुआ।
2022 - इंडोनेशिया के बाली में वर्ल्ड एस्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू हुई।
*1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति-
1699 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1894 - भीम सेन सच्चर - स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1896 - जॉर्जी कॉन्स्टेंटिनोविच ज़ुकोव - सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ
के रक्षा मंत्री।
1903 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1924 - मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1931 - गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1939 - हेमानन्द बिश्वाल - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1942 - जगदीश मुखी - असम व मिजोरम के राज्यपाल रहे।
1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।
1954 - राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1959 - आनंदन शिवमणि - शिवमणि के नाम से लोकप्रिय एक भारतीय तालवादक।
1992 - भावना कंठ पहली महिला सेनानी पायलट।
*1 दिसंबर को हुए निधन-
1974 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1980 - केंगल हनुमंतैया - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1985 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1990 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
2008 - बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हुआ।
2009 - शैलेन्द्र कुमार सिंह - अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे।
2015 - जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
2017 - आदर्श सेन आनंद - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश थे।
2019 - वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2020 - अभय गणपतराय भारद्वाज - एक भारतीय अधिवक्ता ' राजनेता और राज्य सभा के सदस्य थे ।
*1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 श्री काका कालेलकर जयन्ती।
🔅 राजा महेन्द्र प्रताप जयन्ती।
🔅 श्री भीम सेन सच्चर जयन्ती।
🔅 श्री हेमानन्द बिश्वाल जयन्ती।
🔅 मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती।
🔅 श्री केंगल हनुमंतैया स्मृति दिवस।
🔅 सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 )।
🔅 नागालैंड स्थापना दिवस।
🔅 आकाशवाणी जम्मू स्थापना दिवस ( 77वां)।
🔅 विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।
🔅 भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक , कन्फर्म नहीं )।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें