Good Daily News...


गुरुवार, 31 अगस्त 2023

लुच्चापार आदर्श प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर नित्यानंद चौबे का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ चयन


देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर नित्यानंद चौबे को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। नित्यानंद चौबे बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक के चौबे की दलकी गांव के मूल निवासी हैं।14 साल पहले उन्होंने देवरिया जिले के भागलपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय से बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा की शुरुआत की थी।

इसके बाद उनका तबादला बैतालपुर ब्लॉक में हुआ। नित्यानंद चौबे ने यहां आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार में बतौर हेडमास्टर विद्यालय को नया स्वरूप देना शुरू किया। अपने लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने छात्र संख्या को एक साल के भीतर ही दोगुना कर दिया। इसी बीच जिले के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने विद्यालय को गोद ले लिया।

  उनके सहयोग से कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हो गई है। साथ ही विद्यालय परिसर में मखमली घास और झूले लग गए। हेडमास्टर नित्यानंद चौबे ने बताया कि जब उन्होंने ज्वाइन किया तो छात्र संख्या बेहद कम थी। अनेक अभावग्रस्त परिवारों के बच्चे आते थे जिनके पास कापियां और पेंसिल नहीं होती थी। उन्होंने अपने पास से अनेक छात्र छात्राओं को कापी पेंसिल देकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे उनका प्रयास रंग लाया और छात्र संख्या बढ़कर 14 से 175 हो गई।

  प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार पढ़ाई और पाठ्य सहगामी अतिरिक्त गतिविधियों के लिए क्षेत्र में चर्चित है। प्राइवेट स्कूल हैं इसके सामने फेल, यहां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं का नमांकन होता है। अनेक पब्लिक स्कूलों से नाम कटवाकर अभिभावक अपने बच्चों का इस प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हेडमास्टर नित्यानंद चौबे ने अपने चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। विद्यालय के पठन-पाठन के माहौल को और बेहतर बनाने का प्रयास करुंगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789