बुधवार, 26 अप्रैल 2023
Home »
» विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक जागरूकता
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक जागरूकता
देवरिया। बैतालपुर,विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक जागरूकता अभियान में विकास खंड बैतालपुर के ग्राम मेहड़ा एवं भगवानपुर चौबे में सुकर बाड़ो के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव पशु चिकित्सालय बैतालपुर के कर्मचारियों द्वारा किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने सुकर बाड़ो के आसपास जलभराव न होने पाएं और सफाई रखने को कहा। सम्भव हो तो अन्य पशु पालन करें। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने कृमि नाशक दवा वितरण किया एवं सुकर बाड़ो में मच्छर रोधी जाली लगाने हेतु सुकर पालकों को सुझाव दिया।सुवाष चन्द ने एन्टी लार्वा छिड़काव किया एवं पम्पलेट वितरण किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें