देवरिया । सलेमपुर आज उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर यूनियनद्वारा जारी बयान में लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित लड़कियों के सामूहिक बलात्कार और हत्या की सख्त निंदा करते हुए उप्र की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं । विदित हो कि लखीमपुर खीरी के निंहासन थाना क्षेत्र में आने वाले गांव की दो नाबालिग दलित लड़कियों को आरोपियों ने बहला फुसलाकर खेत में बुलाया । समाचार पत्रों के अनुसार पहले दोनों लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी । आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए दोनों के शवों को पेड़ से लटका दिया । इस संबंध में छ: आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर है ।
उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने अपने बयान में कहा है कि उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री प्रदेश की चौकस कानून व्यवस्था का दावा करते हैं और यह बयान देते हैं कि उनके शासन काल में महिलाएं और लड़कियां बहुत सुरक्षित हैं किन्तु आये दिन महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा इस दावे की पोल खोल देती है ।
उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने सरकार से मांग की है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और उ0प्र0 की चरमराती क़ानून व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।
उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने यह भी मांग की है कि इस मामले की न्यायिक जांच करवाई जाये क्योंकि पुलिस और पीड़ितों के परिजनों के बयान में विरोधाभास है। उत्तर-प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय सलेमपुर में हुई ।इस बैठक में खेमयू के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार,जिला मंत्री कामरेड रामनिवास यादव,बलविंदर मौर्य, प्रेम चंद यादव,संजय,अनिल यादव,राजेश शाह कामरेड हरे कृष्ण कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें