Good Daily News...


गुरुवार, 18 अगस्त 2022

सीडीओ द्वारा की गई बैंकर्स की बैठक। बैंकों में लम्बित पत्रावलियों को एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में निस्तारण हेतु दिया निर्देश

 
देवरिया,  18 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा बैंकर्स की बैठक की गयी जिसमें लीड बैंक मैनेजर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उपायुक्त स्वतः रोजगार उप कृषि निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य देवरिया एवं समस्त बैंकर्स के मैनेजर उपस्थित थे। इण्डियन बैंक, केनरा बैंक एक्सिस बैंक के जिला समन्वयक अनुपस्थित हुए। लीड बैंक मैनेजर को आगामी बैंकर्स की बैठक में संबंधित बैंक जिला समन्वयक को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 उद्योग केन्द्र:
     प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में विभिन्न बैंकों में 158 पत्रावलियों प्रेषित की गयी है जिसमें से बैंक द्वारा 57 पत्रावलियों स्वीकृत की गयी है, 60 पत्रावलियाँ बैंकों में लम्बित एवं 44 पत्रावलियों विभाग को वापस कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में विभिन्न बैंकों में 91 पत्रावलियों प्रेषित की गयी है जिसमें से बैंक द्वारा 28 पत्रावलियों स्वीकृत की गयी है, 46 पत्रावलियों बैंकों में लम्बित एवं 17 पत्रावलियाँ विभाग को वापस कर दिया गया है।
      ओ०डी०ओ०पी० में विभिन्न बैंकों में 99 पत्रावलियाँ प्रेषित की गयी है जिसमें से बैंक द्वारा 16 पत्रावलियों स्वीकृत की गयी है. 57 पत्रावलियाँ बैंकों में लम्बित एवं 26 पत्रावलियों विभाग को वापस कर दिया गया है।

 जिला ग्रामोद्योग विभाग    
      प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंकों में 72 पत्रावलियाँ प्रेषित की गयी है जिसमें से बैंक द्वारा 39 पत्रावलियाँ स्वीकृत की गयी है, 18 पत्रावलियाँ बैंकों में लम्बित एवं 15 पत्रावलियों विभाग को वापस कर दिया गया है।
     मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना  अन्तर्गत विभिन्न बैंको में 26 पत्रावलियों प्रेषित की गयी है जिसमें से बैंक द्वारा 11 पत्रावलियों स्वीकृत की गयी है. 10 पत्रावलियों बैंकों में लम्बित एवं 05 पत्रावलियाँ विभाग को वापस कर दिया गया है। माटीकला योजना में विभिन्न बैंकों में 07 पत्रावलियाँ प्रेषित की गयी है जिसमे से बैंक द्वारा 04 पत्रावलियों स्वीकृत की गयी है. 03 पत्रावलियों बैंकों में लम्बित है।

  मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड      
     वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 507 पत्रावलियाँ विभिन्न बैंकों में प्रेषित किया गया है जिसमें बड़ौदा यू०पी० ग्रामीण बैंक में 150, सेन्ट्रल बैंक में 57, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में 67, पंजाब नेशनल बैंक में 26, इण्डियन बैंक में 09, केनरा बैंक में 09, बैंक आफ बड़ौदा में 02, बैंक आफ इण्डिया में 06, ओ०वी०आई में 01, यूको बैंक में 01, यूनियन बैंक आफ इण्डिया में 16,कुल 344 पत्रावलियां लम्बित हैं।

      उपायुक्त स्वतः रोजगार   
         महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से ऋण उपलब्ध कराये जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 1689 पत्रावलियाँ विभिन्न बैंकों में प्रेषित किया गया है. जिसमें से 576 स्वीकृत, 332 वितरण एवं 1113 पत्रावलियों विभिन्न बैंकों में लम्बित है। उपस्थित बैंक के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में बैंकों में लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें तथा कहीं कुछ कमियों हो तो संबंधित विभाग अथवा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत करायें ताकि उसे ठीक कराया जा सके। संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि जिन बैंकों में पत्रावलियाँ लम्बित है उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उसका निस्तारण करायें तथा जिन बैंकों में ज्यादा पत्रावलियों है तो स्वयं जाकर बैंक अधिकारी से मिलकर  18 अगस्त तक निस्तारण कराते हुए वितरण करायें। लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया गया कि बैंकर्स एवं संबंधित विभाग से समन्वय बनाते हुए लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण करायें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789