रविवार, 5 जून 2022
Home »
» मनपसंद गाने पर डांस न करने देने से नाराज मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर एक बृद्ध को उतारा मौत के घाट, कई घायल
मनपसंद गाने पर डांस न करने देने से नाराज मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर एक बृद्ध को उतारा मौत के घाट, कई घायल
जौनपुर । जिले के सिकरारा थाना इलाके के बभनौली डिहवा गांव में आर्केस्ट्रा में मनपसंद गाने पर डांस न करने देने से नाराज मनबढ़ों ने आयोजकों को लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी।। पिटाई से घायल एक आयोजक की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सिकरारा थाना इलाके के बभनौली डिहवा गांव निवासी अवकाश प्राप्त होमगार्ड इंद्रजीत बिंद (63) की पौत्री की शादी की शनिवार को सालगिरह थी। इस मौके पर कार्यक्रम चल रहा था। भोजन के बाद दरवाजे पर आर्केस्ट्रा चल रहा था। आधी रात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग मनपसंद गीत पर डांस की मांग करने लगे। आरोप है कि वो अश्लील गीत की फरमाइश कर रहे थे। जिसपर आयोजक इंद्रजीत आर्केस्ट्रा बंद कराने लगे, इसको लेकर उनका और उनके परिजनों व रिश्तेदारों का आरोपियों से विवाद हो गया।
आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और तलवार लेकर हमला बोल दिया। आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिजनों और रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले मे इंद्रजीत और उनकी पत्नी कलावती (58), उनका दामाद संतोष बिंद (35), राहुल बिंद (30), अजीत बिंद (18), शैलेन्द्र बिंद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के साथ पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनबढ़ युवकों ने दर्जनभर वाहनों और टेंटहाउस की कुर्सियों को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं रविवार सुबह से ही मौके पर सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष विवेक तिवारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ तैनात हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें