कानपुर. गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से प्रॉपर्टी डीलर मनीष
गुप्ता की मौत के बाद बुधवार सुबह उनका शव कानपुर उनके घर पहुंचा लेकिन उसके बाद भी
शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया. प्रॉपर्टी डीलर के परिवार की मांग है
कि मृतक की पत्नी को मुआवजे के साथ एक सरकारी नौकरी भी दी जाए.
लिखित आश्वासन मिलने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार को समझाने के लिए
मौके पर पुलिस कमिश्नर और डीएम भी मृतक के घर पहुंचकर बंद कमरे में बात कर रहे हैं.
गौरतलब है कि कानपुर के बर्रा निवासी प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की सोमवार रात गोरखपुर में कथित तौर पर पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी.
मंगलवार को उनकी पत्नी और कुछ परिजनों ने गोरखपुर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था.
बुधवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर का शव बर्रा स्थित उनके आवास पर पहुंचा.
इस दौरान परिवार के साथ-साथ आसपड़ोसी भी अपने आंसू न रोक सके और कुछ ही देर में मृतक के घर लोगों की भीड़ जुट गई.
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अफसर भी पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया.
बुधवार, 29 सितंबर 2021
Home »
» कानपुर. गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से प्रॉपर्टी डीलर मनीष






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें