Good Daily News...


सोमवार, 9 अगस्त 2021

आगामी 11 अगस्त को बैंकों को मेगा क्रेडिट शिविर आयोजित किए जाने के डीएम ने दिए निर्देश

  आगामी 11 अगस्त को बैंकों को मेगा क्रेडिट शिविर आयोजित किए जाने के डीएम ने दिए निर्देश

  इसके लिए नामित किए गए पीडी व एलडीएम नोडल अधिकारी

  शिविर में रोजगारपरक योजनाओं के प्रति जन जागरुकता अभियान भी चलाए जाने के दिए गए है निर्देश

    देवरिया (सू0वि0) 09 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी बैंकर्स को आगामी 11 अगस्त को मेगा क्रेडिट कैम्पो का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि प्रत्येक जनपद में  मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मेगा क्रेडिट कैम्पों का आयोजन किया जाना है, शिविर के सफल आयोजन के लिए उन्होने परियोजना निदेशक डीआरडीए को जिला प्रशासन की ओर से एवं एलडीएम को बैंकों की ओर नोडल नामित किया है। उन्हे यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित विभागो एवं अधिकारियों के साथ समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार कर उसे कल 10 अगस्त को 11 बजे तक अनिवार्य रुप से प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए है।  
          जिलाधिकारी ने इस शिविर में विभिन्न शासकीय रोजगारपरक, योजनाओं यथा-पीएमईजीपी, ओडीओपी योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, पी०एम० स्वनिधि योजना आदि के संबंध में जागरूकता अभियान चलाते हुए समाज के विभिन्न वर्गाे विशेष रूप से विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, फार्मेसी कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई०टी०आई आदि संस्थानों के छात्रों व विश्वकर्मा श्रम सम्मान के लाभार्थियों तथा प्रवासी कामगारों को भी स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए जाने के निर्देश दिए है, जिससे कि समाज के हर वर्ग को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने कोविड प्रोटोकाल के अनुरुप जागरुकता एवं मेगा क्रेडिट कार्ड के सफल आयोजन किए जाने को कहा है।
        जिलाधिकारी श्री निरंजन ने नामित नोडल अधिकारियों व बैंकर्स को अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत किए जाने तथा रोजगारपरक योजनाओं के प्रति जन जागरुकता लाए जाने का निर्देश देते हुए कहा है कि इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789