Good Daily News...


गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏

     *आज दिनांक 👉*

     * 02 अप्रैल 2026*

            *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* चैत्र 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पूर्णिमा - 07:44 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 17:39 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* बव. - 07:44 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* ध्रुव - 14:18 तक

*✨पश्चात्-* व्याघात 

*🌅सूर्योदय-* 06:10

*🌄सूर्यास्त-* 18:39

*🌙चन्द्रोदय-* 19:02

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50

*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:32 

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 07:44 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान - दानादि की परमपुण्यदायिनी हस्त नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा , हनुमान जी का जन्म मेष लग्न में (हनुमान जी का दर्शन पूजन - सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में) , मंगल मीन राशि में 15:29 पर , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , चैत्र मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि समाप्त , वैशाख मासीय व्रत - यम - नियमादि प्रारम्भ , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत / नवपद ओली पूर्ण (जैन) , षोडषकारण व्रत पूर्ण (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी) , श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि (श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन) , श्री महालक्ष्मी रथोत्सव (केल्शी) , श्री शीतलादेवी यात्रा - केल्वे (ठाणे) , श्री कालभैरव यात्रा-चंदवाड (नासिक) , श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , मेला श्री सालासर बालाजी महाराज , अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस , क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस , आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी) महू जयन्ती (56वीं) व विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा 08:45 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ  , इष्टि , वैशाख मासीय व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास पर्यन्त पनिसरा चलाना चाहिये , (अशक्ति में धर्म घटादि दान) , मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा , गुड फ्राइडे (क्रिश्चियन)।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*मनोजवं   मारुततुल्यवेगं* 

      *जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।* 

*वातात्मजं वानरयूथमुख्यं* 

      *श्रीरामदूतं  शरणं  प्रपद्ये ॥* 

*अर्थात् 👉* 

         _हे मनोहर, वायुवेग से चलने वाले, इन्द्रियों को वश में करने वाले, बुद्धिमानो में सर्वश्रेष्ठ। हे वायु पुत्र, हे वानर सेनापति, श्री रामदूत हम सभी आपके शरणागत है॥_


*2 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1559 – इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

1679 – मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।

1745 -  ऑस्ट्रिया और बवेरिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।

1767 - यीशु की सोसायटी का स्पैनिश साम्राज्य और नेपल्स के साम्राज्य में दमन किया गया।

1787 - न्यायपालिका के एक चार्टर ने आपराधिक और नागरिक अधिकार क्षेत्र के पहले न्यू साउथ वेल्स न्यायालयों की स्थापना के लिए अधिकार प्रदान करने पर हस्ताक्षर किए।

1792 - सिक्का कानून पारित कर दिया गया , संयुक्त राज्य मिंट की स्थापना हुई।

1801 -  कोपेनहेगन (द्वितीय गठबंधन युद्ध) की पहली लड़ाई: एडमिरल सर हाइड पार्कर के तहत यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी शाही डैनो-नार्वे नेवी को एक युद्धविराम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। 

1849- ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1860 - ट्यूरिन में पहली इटली की संसद की बैठक शुरू हुई।

1902 – लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।

1905 – मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ।

1921 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।

1942 – कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1945 – सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये।

1970 – 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।

1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया।

1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 – सुमिता सिन्हा ने अपने उपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।

1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999 - मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।

2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।

2007 - सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।

2008 - कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। 

2008 - रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।

2008 - नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

2008 - अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।

2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

2013 – पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।

2013 – बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की मौत हो गई।

2015 – केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।

2017- अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया ।

2017- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया। 

2019 - पाक में नाबालिग हिंदू बहनों के जबरन धर्मातरण की जांच के लिए आयोग गठित।

2020 - भारत सरकार ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानने और लोगों को सतर्क करने के लिए आरोग्‍य सेतु ऐप शुरू किया।

2021 - भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट सभी मुद्दों को तेजी से सुलझाने पर सहमति बनी।

2021 - ताइवान में भीषण ट्रेन हादसा हुआ जिसमें 48 लोगों की मौत व लगभग 118 व्यक्ति घायल हुए।

2022 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग तथा व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

2022 - भारत और तुर्कमेनिस्तान आपसी व्यापार और ऊर्जा सहयोग बढाने पर सहमत हुए।

2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत ऊर्जा स्रोतों में बदलाव पर जी20 कार्य समूह (ETWG) की दूसरी बैठक गांधीनगर में शुरू हुई।

2023 - रूस में सैन्य मामलों के ब्लागर की विस्फोट में मौत हुई व 19 लोग घायल हुए।

2023 - पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में द्वितीय जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया।

2023 - ISRO ने दोबारा उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान की स्वतः लैंडिंग मिशन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2025 – भारतीय वायुसेना का SEPECAT Jaguar फाइटर जेट जामनगर (गुजरात) में क्रैश, एक पायलट की मृत्यु।


*2 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*


1881 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

1891 – गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ।

1902 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ शास्त्रीय गायक ।

1935 - ए. वी. रामा राव - भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक।

1942 - रोशन सेठ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 

1952 - दीपक पाराशर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 

1969 - अजय देवगन - भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।

1981 - कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं।

1984 - दीप सिद्धू - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं।


*2 अप्रॅल को हुए निधन👉*


1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।

1825 - बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।

1907 - राधाकृष्ण दास - हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।

1933 - रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ। 

2005 – पिछले 400 सालों में पोप बनने वाले पहले गैर इतालवी नागरिक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ।

2020 - भाई निर्मल सिंह खालसा एक प्रख्यात गुरबाणी गायक थे।

2021 - वैलेन्टिन अफोनिन, रूसी फुटबॉल डिफेंडर का 81 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - चिली के फुटबॉल स्ट्राइकर लियोनेल सांचेज़ का 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम अज़ीज़ दुर्रानी (88) का गुजरात के जामनगर में कैंसर से निधन हुआ। 

 

*2 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी)।

🌟 श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव।

🌟 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि (श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं )।

🌟 श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन)।

🌟 श्री महालक्ष्मी रथोत्सव (केल्शी)।

🌟 श्री शीतलादेवी यात्रा - केल्वे (ठाणे)।

🌟 श्री कालभैरव यात्रा-चंदवाड (नासिक)।

🌟 श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।

🌟 मेला श्री सालासर बालाजी महाराज।

🌟 अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस।

🌟 क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस।

🌟 आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी) महू जयन्ती (56वीं)।

🌟 विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब तक का मुख्य समाचार

➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, हिमंता बिस्वा सरमा पर राहुल गांधी की टिप्पणी, टिप्पणी कर राहुल गांधी ने साबित किया- केशव, राहु...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789