Good Daily News...


बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न

 




देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी।

        बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक, देवरिया द्वारा की गई। उन्होंने गत माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के अनुपालन की जानकारी किसानों को दी। साथ ही बताया कि जिन ऋणी कृषकों को फसल बीमा नहीं कराना है, वे अपने संबंधित बैंक में लिखित रूप से आवेदन देकर सूचित करें, अन्यथा उनका फसल बीमा स्वतः हो जाएगा।

किसानों ने गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर के साथ भूसा मशीन से आग लगने की आशंका का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मार्च के प्रथम सप्ताह में कंबाइन मालिकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

      जिला कृषि अधिकारी ने जायद सीजन में अंतःफसली खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़द एवं मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट upagridarshan पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

        जिला गन्ना अधिकारी, देवरिया ने बताया कि वर्तमान सत्र में अब तक 2 करोड़ 46 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। मार्च माह में भुगतान की रफ्तार और तेज की जाएगी। इच्छुक कृषक गन्ना बीज प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

       अधिशासी अभियंता, नहर ने बताया कि जनपद में कुल 57 नहरें संचालित हैं, जिनमें से 16 नहरें कुशीनगर से आती हैं। वर्तमान में सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंच रहा है। यदि कहीं समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा।

        प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी योजना के अंतर्गत फल, फूल एवं सब्जी की खेती पर अनुदान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्प्रिंकलर सेट एवं ड्रिप सिंचाई पर 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध है। योजना का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाता है।

    सहायक अभियंता, नलकूप ने बताया कि जनपद में कुल 1051 नलकूप हैं, जिनमें से 28 विद्युत दोष के कारण खराब हैं। इन्हें शीघ्र ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत को निर्देशित किया कि खराब नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए।

       कुंवर राणा प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (भाकियू अराजनैतिक) ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान की ग्रामवार जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने फैमिली आईडी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिवार की फैमिली आईडी बन जाने पर परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही जनपद में लगभग छह लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी दी। 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र किसान भी इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।

      इं. अतुल मिश्रा, मंडल प्रवक्ता, भाकियू ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रबंधक, पीसीएफ एवं सहकारिता कार्यालय में दूरभाष संपर्क व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

        बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप कृषि निदेशक, अधिशासी अभियंता नहर, सहायक अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता विद्युत (बरहज), अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, जिला समन्वयक (एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

        इसके अलावा राघवेन्द्र प्रताप शाही (भाकियू), अतुल मिश्रा (मंडल प्रवक्ता, भाकियू), कौशलेश नाथ मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू), कुंवर राणा प्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक), रमेश मिश्रा (प्रगतिशील कृषक), सदानंद यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न

  देवरिया। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789