Good Daily News...


सोमवार, 24 जून 2024

डीएम ने छित्तुरपुर-भागलपुर तटबंधों का निरीक्षण कर मानसून आगमन से पूर्व बाढ़ नियंत्रण से जुडी दो परियोजनाओं का लिया जायजा

 



देवरिया 24 जून।  जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आज जनपद के छित्तुरपुर-भागलपुर तटबंधों का निरीक्षण कर मानसून आगमन से पूर्व बाढ नियंत्रण से जुडी दो परियोजनाओं का जायजा किया। इस दौरान उन्होने कहा कि समस्त परियोजनाएं शासन की मंशानुरुप समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होने सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

      जिलाधिकारी ने सरयू नदी के बायें तट पर निर्मित छित्तुरपुर-भागलपुर तटबंध के 02 किलोमीटर निकट ग्राम देवसिया की कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस परियोजना की लागत 931.65 लाख है। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील बरहज में भागलपुर के पास देवसिया गांव में 10 कटर निर्माणाधीन है। पिछले वर्ष यह देखा गया था कि बलिया में बने स्ट्रक्चर के पश्चात यह नदी इस गांव के तरफ कटान शुरु किया था। यहां बन रहे 10 स्ट्रक्चर का प्रभाव परिलक्षित होना यहां दिख रहा है, धारा दूसरे रुप में परिवर्तित हो रही है। इस बार आई0एम0डी0 द्वारा यह घोषणा है कि इस बार पानी थोडा ज्यादा बरस सकता है, जिसके दृष्टिगत भ्रमण कर बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जनपद में जितने भी बाढ़ चौकियां है, वे पूरी तरह क्रियाशील होने की स्थिति में है। बाढ से संबंधित जितने की कार्य टेंडर थे, उनको कर दिया गया है संबंधित अधिकारी गण भी क्षेत्र के क्रियाशील है। अगर कोई भी समस्या आयेगी तो जिला प्रशासन उससे तत्परता से निपट पायेगा।  

        इसके उपरान्त उन्होंने घाघरा नदी के तट पर निर्मित छित्तुपुर- भागलपुर तटबंध के ड्राउन स्ट्रीम में 0.4-0.9 किलोमीटर के मध्य भागलपुर कस्बे की कटाव निरोधक कार्य लागत 1030.47 लाख का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगो को सुरक्षा आदि के सभी जरुरी कदम उठाये जाने के दृष्टिगत तैयारी करने के निर्देश दिये। 

इस दौरान एसडीएम बरहज अंगद यादव, प्रशिक्षु एसडीएम धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड राधेश्याम प्रसाद, तहसीलदार अरुण यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम दिव्या मित्तल की अपील: 22 फरवरी को बूथ पर पहुंचकर जांचें अपना नाम

  *22 फरवरी को लोकतंत्र का ‘महाअभियान’: जिले के हर बूथ पर लगेगा मतदाता शिविर* देवरिया, 21 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789