Good Daily News...


बुधवार, 26 जून 2024

देर रात विद्यापीठ में जमकर बवाल, पीएसी जवानों और छात्रों के बीच हुई मारपीट

 


 


 वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में मंगलवार रात पीएसी के कतिपय जवानों और हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई है। इस घटना में तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी विद्यापीठ की चीफ प्रॉक्टर अमिता सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि पहले छात्रों के दो गुटों में मारपीट की जानकारी प्राप्त हुई थी, बाद में उन्हें बताया गया कि पीएसी के कतिपय जवानों और छात्रों के बीच मारपीट हुई है, घटना की जांच कराई जा रही है। 


इस बीच खबर लिखे जाने तक विद्यापीठ में माहौल तनावपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल से बाहर आकर नारेबाजी कर रहे रहे हैं। हॉस्टल के छात्रों का आरोप है कि पीएसी की एक टुकड़ी जो विद्यापीठ परिसर में ही कैंप करती है, उनके और छात्रों किसी बात को लेकर पीएसी के जवानों के पास गये थे, जिसके बाद गरमा-गरमी और कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 


छात्रों का आरोप है कि पीएसी के जवानों ने हॉस्टल में घुसकर भी मारपीट की है। कहा कि पीएसी के जवानों ने परिसर में दौड़ा दौड़ाकर छात्रों को पीटा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गये। फिलहाल विश्वविद्यालय में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के समझाने में जुटा हुआ है। वहीं पीएसी के जवानों के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय से पीएसी को निकालने की मांग भी कर रहे हैं। 


बता दें कि कई वर्षो से पीएसी हॉस्टल में कैंप बनाकर रह रही है। आए दिन छात्रों और पीएसी के जवानों में विवाद की शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचती रहती हैं। इस बीच मौके पर पहुंची चीफ प्रॉक्टर अमिता सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसीपी चेतगंज भी भारी पुलिस बल के साथ परिसर में पहुंचकर छात्रों को समझाने बुझाने में जुटी रहीं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रत्युष विहार में खसरा टीकाकरण, 100 से अधिक बच्चों को लगाया गया टीका

  रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रामचक में संचालित प्रत्युष विहार विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789