ॐ श्रीगणेशाय नम:
*पितृकार्य अमावस्या आज....
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 07 मई 2024
*मंगलवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी - 11:43 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी - 15:33 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* शकुन - 11:43 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* आयुष्मान - 20:58 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 29:22
*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 15:39 से 17:19
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*विशेष-
*आज मंगलवार को - वैशाख बदी चतुर्दशी 11:43 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पितृकार्य श्राद्ध की अमावस्या , अमृतसिद्धियोग /सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सूर्योदय से 15:32 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:33 तक , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मेला आनी (कुल्लू , 7-9 मई ) , भगवान श्री नमिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (163वीं) , विश्व एथलेटिक्स दिवस , सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (65वां) , विश्व अस्थमा दिवस (मई महीने के पहले मंगलवार को) व World AIDS Orphans' Day._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख बदी अमावस्या 08:53 तक पश्चात् प्रतिपदा शूरु , स्नान - दान आदि की देवकार्य अमावस्या।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अनृते च समुत्कर्षो*
*राजगामि च पैशुनम्।*
*गुरोश्चालीकनिर्बन्धः*
*समानि ब्रह्महत्यया।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-३
*अर्थात्👉*
_झूठ बोलकर उन्नति करना, राजा के पास तक चुगली करना, गुरुजन पर भी झूठा दोषारोपण करने का आग्रह करना-- ये तीन कार्य ब्रह्महत्या के समान है।_
🌹
*7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1638 – काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
1663 – लंदन में ड्रूरी लेन स्थित 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।
1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
1748 - फ्रेंच सैनिकों ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध में मास्ट्रिच को जीता।
1763 - मुख्य पोंटिआक ने फोर्ट डेट्रॉइट में ब्रिटिश बलों पर हमला करके "पोंटिक का षडयंत्र" शुरू किया।
1771 - शमूएल हर्न ने कनाडा की कॉपर मीन नदी की खोज की ।
1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1785 – फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।
1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
1832 - लंदन की संधि ग्रीस को स्वतंत्र राज्य बनाया, ओटो ऑफ़ विटल्सबैच, बावरिया के राजकुमार को राजा चुना गया। इस प्रकार आधुनिक ग्रीस का इतिहास शुरू हुआ।
1875 - जापान और रूस के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
1907 – बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।
1934 – फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1945 – सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।
1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्रकाशित किया।
1960 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना की।
1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी ईटानगर बनायी गयी।
1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
1976 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने "टेलीफ़ोन" (दूरभाष) का नाम दिया।
1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
1999 - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
2001 - पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
2002 - गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
2004 - नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
2008 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (कन्फर्म नहीं)।
2008 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
2010 - चिली ओईसीडी का 31 वा सदस्य बना।
2019 - अमेरिका ने चीन पर व्यापार और सम्बंधित मुद्दों पर वार्ता से पिछे हटने का आरोप लगाया।
2020 - आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक निजी पालीमर कंपनी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत।
2020 - इराक के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने 07 मई 2020 को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
2021 - WHO ने चीन के कोविड रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी ।
2021 - चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार किए गए।
2022 - इंदौर की दो मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग से 7 लोग जिंदा जले व 11 घायल हुए।
2022 - झारखंड स्थित जमेशदपुर के टाटा स्टील प्लांट में जोरदार धमाका हुआ व कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।
2022 - यूक्रेन के शहर खार्कीव पर कब्जे के लिए रूसी सेना ने बड़े हमले में तीन पुल उड़ाए व अमेरिकी और यूरोपीय देशों के हथियारों का भंडार नष्ट किया।
2022 - मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार - वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत व 2 घायल हुए।
2022 - नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 - भारत के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की पहली ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपा गया।
2023 - केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से छह बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हुई।
2023 - यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई व लगभग 15 लोग घायल हुए।
2023 - सीरिया को फिर से प्रभावशाली अरब लीग में शामिल कर लिया गया।
2023 - टेक्सास के ब्राउन्सविले में प्रवासियों के समूह पर एक व्यक्ति के कार चढ़ाने से 8 की मौत व कम से कम 10 घायल हुए।
*7 मई को जन्मे व्यक्ति-
1861 – बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार रबींद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
1880 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
1889 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।
1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1955 - प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार।
1968 - केशव प्रसाद मौर्य - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक।
*7 मई को हुए निधन-
1924 - अल्लूरी सीताराम राजू - प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
2014 - समर्थलाल मीणा - भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे।
2020 - कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन।
2021 - मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया (93) का निधन हुआ।
2021 - वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना वायरस के कारण निधन हुआ।
2022 - दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर 'यूरी एवरबख' (100) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी डॉन जैन्युअरी (93) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी ओपेरा गायक ग्रेस बम्ब्री (86) का निधन हुआ।
2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी विक स्टेसियक (93) का निधन हुआ।
*7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 मेला आनी (कुल्लू , 7-9 मई )।
🔅 भगवान श्री नमिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण चतुर्दशी )।
🔅 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती (163वीं)।
🔅 विश्व एथलेटिक्स दिवस।
🔅 सीमा सड़क संगठन (BRO) स्थापना दिवस (65वां)।
🔅 विश्व अस्थमा दिवस (मई महीने के पहले मंगलवार को)।
🔅 World AIDS Orphans' Day.
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें