Good Daily News...


गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023

अब तक का मुख्य समाचार




दिल्ली- एक देश एक चुनाव कमेटी की बैठक शुरू,जोधपुर हॉस्टल में शुरू हुई कमेटी की बैठक, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बैठक, गृहमंत्री अमित शाह बैठक में मौजूद, गुलाम नबी आजाद और अर्जुनराम मेघवाल मौजूद, लॉ कमीशन अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी भी मौजूद.


दिल्ली- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गंगोत्री धाम जाएंगे, कल गंगोत्री धाम दर्शन करने जाएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़,गंगोत्री धाम दर्शन के बाद देहरादून भी जाएंगे उपराष्ट्रपति.


दिल्ली- उत्तराखंड में जामरानी बांध की मंजूरी का मामला, बीजेपी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का बयान,जामरानी बांध के लिए केंद्र सरकार का आभार- बंसल,यूपी और उत्तराखंड के लोगों को लाभ मिलेगा- बंसल,डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई लाभ मिलेगा- बंसल, हल्द्वानी में पेयजल की समस्या का समाधान होगा- बंसल.


लखनऊ- मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा , लखनऊ नगर निगम मुख्यालय से मेयर ने रवाना की यात्रा,महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त रहे मौजूद,काकोरी तक जाएगी अमृत कलश यात्रा , शहीद जवानों की याद में निकाली गई अमृत कलश यात्रा.


लखनऊ- लोकसभा चुनाव से पहले UP में बिजली दरें कम होंगी, UPPCL ने बिजली दरों में कमी के लिए प्रस्ताव भेजा,UPPCL ने नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव,ईधन अधिभार शुल्क में 18 से 38 पैसे तक कमी का प्रस्ताव, विभाग 1055 करोड़ रुपए की उपभोक्ताओं को देगा राहत, घरेलू BPL उपभोक्ता के बिल में 18 पैसे/यूनिट होगी कमी, सामान्य उपभोक्ता के बिल में 26 से 43 पैसे/यूनिट होगी कमी, किसान के बिजली बिल में 13 से 30 पैसे/यूनिट होगी कमी, कॉमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को भी मिलेगी राहत, कॉमर्शियल बिजली बिल में 34 से 38 पैसे/यूनिट होगी कमी, भारी उद्योग से जुड़े उपभोक्ता के बिल में भी मिलेगी राहत, ऐसे उपभोक्ताओं को 33 से 38 पैसे/यूनिट मिलेगी राहत.


बिजनौर- बिजनौर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यक्रम में शामिल,महिलाओं के हित में सरकार ने चलाई योजनाएं- भूपेंद्र, पीएम मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया- भूपेंद्र, नारी का सम्मान सरकार की प्राथमिकता- भूपेंद्र चौधरी, नजीबाबाद के साहू जैन डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम.


बुलंदशहर - समाधि वाले बाबा को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, बाबा को गोली मारकर गंभीर रूप से किया घायल, गंभीर हालत में बाबा को अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर ने समाधि वाले बाबा को हायर सेंटर रेफर किया, गुलावठी रोड स्थित समाधि वाले मंदिर का है मामला.


कन्नौज - लेखपाल की कार्रवाई से नाराज परिजन पहुंचे SP आफिस, एसपी से लगाई न्याय की गुहार,लेखपाल पर लगाए आरोप,परिवार की गैरमौजूदगी में गिराई गई झोपड़ी- पीड़ित परिजन, कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के कुशलपूर्वा गांव का मामला. 


वाराणसी -  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल जायेंगे सीतापुर, सपा नेता आजम खान से मिलने जाएंगे अजय राय, आजम खान को सरकार प्रताड़ित कर रही-अजय राय, दुख की घड़ी में कांग्रेस आजम खान के साथ- अजय , विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया जा रहा- अजय राय, ‘अखिलेश यादव से किसी तरह का गिला शिकवा नहीं.’ 


सीतापुर- BJP की अवध क्षेत्र की नैमिषारणय में बैठक खत्म, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने ली बैठक,संगठन मजबूती को लेकर चल रहे कामों की समीक्षा, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए, अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक, सांसद, विधायक और अवध क्षेत्र के पदाधिकारी रहे मौजूद, 2 नवंबर को लखनऊ में दलित सम्मेलन को लेकर चर्चा.


बागपत- पति की मौत के गम में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, अपने मायके में रह रही महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, महिला को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर किया रेफर, बागपत कोतवाली पुलिस के निबाली गांव की है महिला.


कानपुर देहात - संक्रामक बीमारी,डेंगू के चलते गांव में चार की मौत,  गांव में दहशत का माहौल,2 नए डेंगू के मिले मरीज,गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जांच में जुटी,करीब 20 लोग बीमार, अस्पतालों में चल रहा इलाज, सफाई का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम,डिप्टी सीएमओ, तहसील सिकंदरा क्षेत्र के गांव वीसलपुर का मामला.


मैनपुरी- अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी भीषण आग, झोपड़ी में रखा शादी का सामान जलकर राख़,आग बुझाने के दौरान युवक गंभीर रूप से जला, थाना कुरावली के गांव मिढावली कला की घटना.


गाजीपुर- मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर मामले में फैसला कल,MP-MLA कोर्ट मामले में कल सुनाएगा फैसला,2009 में हुई हत्या और हत्या के प्रयास का मामला,करंडा थाना क्षेत्र के कपिलदेव सिंह की हुई थी हत्या,मामले में बहस पूरी होने के बाद कल आएगा फैसला.


अमेठी- मंत्री स्मृति इरानी ने सीएम योगी, रेलमंत्री को लिखा पत्र, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन के नामांकरण को लेकर लिखा पत्र, रेलवे स्टेशन का नाम तपेश्वर नाथ धाम करने की मांग


कौशांबी- 244वीं ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध आज संपन्न,श्रीराम और रावण की सेना के बीच हुआ युद्ध, भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, ऐतिहासिक कुप्पी युद्ध देखने उमड़ा जनसैलाब, दारानगर के श्रीराम लीला मैदान में हुआ कुप्पी युद्ध.


झांसी- बाइक सवार बदमाशों ने जमकर फायरिंग की, फ़ायरिंग का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल, पुलिस फ़ायरिंग की घटना की जांच में जुटी  , गणेश उत्सव में विवाद हुआ था- पीड़ित, ये लोग मेरी हत्या करने आये थे- पीड़ित, झांसी के सदर बाज़ार थाना क्षेत्र का मामला.

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

  *अनुपस्थित 30 सीएचओ के जिलाधिकारी ने वेतन रोका*  *स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जन जागरूकता जरूरी*  *स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी अधिकारी एव...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789