वर्तमान ऋण से 5 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य किया निर्धारित
समस्त बैंक शाखाओं के स्वयं सहायता समूहो के पत्रावलियों के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प 6 सितम्बर को आयोजित किए जाने का दिया निर्देश
देवरिया 31 अगस्त। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन विकास भवन के गांधी सभागार में ऋण जमा अनुपात वृद्धि समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त बैंक नियंत्रक एवं जनपद समन्वयकों को अपने ऋण की मात्रा में वर्तमान ऋण से 5 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2022 तक हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया। विशेष रुप से सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, पूर्वान्चल ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया की प्रगति पर अप्रशंता व्यक्त किया। इन बैंकों को जनपद के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद का ऋण जमा अनुपात शासन द्वारा निर्धारित मानक से काफी कम है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री निरंजन ने 06 सितम्बर 2021 को समस्त बैंक शाखाओं के स्वयं सहायता समूह के पत्रावलियों के निस्तारण हेतु विशेष कैम्प का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया। समस्त बैंक अधिकारियों ने 6 सितम्बर को आयोजित होने वाले इस कैम्प को सफल बनाने हेतु प्रशासन को आश्वस्त किया। साथ ही उन्होने सभी बीएमएम एवं एडीओं को इस कैम्प के सफलता हेतु शाखा प्रबंधको के साथ समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने एनआरएलएम के समूहो की समीक्षा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वालम्बन हेतु सभी बैंक समूह के ऋण पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। अन्त में अग्रणी बैंक प्रबंधक राकेश कुमार ने समस्त उपस्थित बैंक अधिकारियों एवं शासकीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में डीडीएम नावार्ड संचित सिंह, डीसी एनआरएलएम, जनपद बैंक समन्वयक, सहायक विकास अधिकारी एवं एनआरएलएम विभाग के बीएमएम उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें