देवरिया। शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए जनपद को नया जिलाधिकारी दे दिया है। आईएएस अधिकारी मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईएएस मधुसूदन हुल्गी एक तेज-तर्रार और कार्यकुशल अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले वे विभिन्न जनपदों और विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण ही उनकी पहचान है।
*कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़
*विकास कार्यों में तेजी लाने की कार्यशैली।
*आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की पहल
*उनकी तैनाती से देवरिया में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नए डीएम के आगमन से जिले में प्रशासनिक और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। आम जनता को भी उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी तरीके से होगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें