Good Daily News...


सोमवार, 13 अप्रैल 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 13 अप्रैल 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 25:11 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी

*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 16:04 तक

*🌠पश्चात्-* शतभिषा 

*💫करण-* बव. - 13:21 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शुभ - 17:15 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 05:58

*🌄सूर्यास्त-* 18:45

*🌙चन्द्रोदय-* 27:48

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 07:34 से 09:10 

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 वैशाख बदी एकादशी 25:11 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , पंचक जारी , बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 14:18 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री कालभैरव यात्रा - सोनारी-परांडा (धारासिवा) , श्री रेडासमाधी उत्सव आळे (जुन्नर) , श्री उज्जैन पंचकोशी अष्टतीर्थयात्रा प्रारंभ , श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी) , जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919 , 107वीं वर्षगांठ) , श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस (सिख) , सियाचिन दिवस (42वां) ,  राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस व International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day._*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 वैशाख बदी द्वादशी 24:15 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पंचक जारी , सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 09:31 पर , सक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय 13:32 तक तत्यपश्चात सामान्य पुण्यकाल 15:56 तक (सतुआ जल कुम्भादि दान - हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान) , वैशाखी पर्व (पंजाब एवं उड़ीसा) , मीन (खर) मास समाप्त।_*


*🎯आज की वाणी👉*

*अध्वा   जरा   देहवतां* 

    *पर्वतानां   जलं   जरा ।*

*असम्भोगो जरा स्त्रीणां* 

    *वाक्शल्यं मनसो जरा।।* 

        ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-७७

*अर्थात्👉*

        _अधिक राह चलना देहधारियों के लिए दुःखरूप बुढ़ापा है, बराबर पानी गिरना पर्वतों का बुढ़ापा है, सम्भोग से वंचित रहने का दुःख स्त्रियों के लिए बुढ़ापा है और वचन-रूपी बाणों का आघात मन के लिए बुढ़ापा है।_


*13 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।

1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1735 - सम्राट सकुरामाची जापान के सिंहासन पर बैठाया गया। 

1742 - डबलिन में न्यू म्यूजिक हॉल में पहली बार जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के वाद्यवृंद "मसीहा" का प्रदर्शन किया।

1759 - फ्रांसीसी बर्गन की लड़ाई में यूरोपीय सहयोगियों को हराया

1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।

1842 - पहला एंग्लो-अफगान युद्ध: जेलालाबाद में पहला ब्रिटिश-अफगान युद्ध लड़ा गया जिसमे ब्रिटिश सेना विजयी हुई।

1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।

1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।

1919 - जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में लगभग चार सौ लोग मारे गए।

1919 - पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन।

1919 - बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।

1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।

1944 – तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।

1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।

1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।

1960 – अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह 'ट्रांजिट 1 बी' का प्रक्षेपण किया।

1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।

1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।

1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।

1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।

1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1984 – कश्‍मीर में सियाचिन ग्‍लेशियर पर कब्‍जे के लिए सशस्‍त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया तथा भारत ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर तिरंगा फहराया।

1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।

1994 - विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।

1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।

2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।

2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।

2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।

2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार 'विश्व शतरंज चैम्पियन' बने।

2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।

2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। 

2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।

2008 - चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।

2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

2010 - गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। 

2010 - भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।

2013 -  पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से 8 लोगों की मौत।

2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार।

2019 - राष्‍ट्र ने जलियांवाला बाग नरसंहार के एक सौ वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने गहरा खेद जताया।

2019 - पाकिस्‍तान में सीनेट की एक समिति ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी।

2019 - समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता हुई।

2020 - अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र ने संयुक्‍त रूप से कोलैबकैड की शुरूआत की।

2020 - लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल, सिर्फ पुराने सीरियल होंगे प्रसारित , ऐसा कहा।

2021 - श्री सुशील चन्द्रा ने 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला

2021 - सीसीआई ने अडाणी पोर्ट और विशेष आर्थिक क्षेत्र लिमिटेड को गंगावरम पोर्ट लिमिटेड की 89.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग के 6वें संस्करण का उद्घाटन किया।

2022 - रूस के रक्षा मंत्रालय अनुसार यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के 162 अधिकारियों सहित एक हजार 26 सैनिकों ने मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया।

2022 - 14वीं भारतीय नौसेना - रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (दौरे में) नौसेना से नौसेना स्टाफ वार्ता, 11-13 अप्रैल समपन्न हुई।

2023 - नॉर्थ कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, जो कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच जाकर गिरी।

2023 - पूर्वोत्तर भारत रैली उमरोई सैन्य स्टेशन पर संपन्न हुई।

2023 - फ्लैगशिप "खादी भवन" कनॉट प्लेस ने 69वां स्थापना दिवस मनाया।

2023 - दो दिवसीय दूसरा महिला-20 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान के जयपुर में शुरू हुआ।

2024 - डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

2024 - ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक मानसिक रूप से बीमार हमलावर ने चाकू से हमला कर छह लोगों की हत्या की , कई घायल हुए।

2024 - ईरान ने दमिश्क में अपने दूतावास पर बमबारी के जवाब में इजरायल पर 300 ड्रोन व मिसाइलों से हमला किया - लगभग सभी को मार गिराया।

2025 - को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह करीब 9:18 बजे रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता भूकंप आया।

2025 - भारत की DRDO ने

लेजर आधारित हथियार (DEW) का सफल परीक्षण किया।


*13 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*


1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1881 - हैरी ग्राहम हैग - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।

1885 - सिंध के महान कर्मयोगी बलिदानी संत कंवरराम साहब का जन्म हुआ।

1890 – भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीक' का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।

1895 - वसंत रामजी खनोलकर को वी आर खानोलकर के नाम से जाना जाता था जो एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।

1898 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।

1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।

1925 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।

1940 - नजमा हेपतुल्ला - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।

1956 - सुनील अरोड़ा - भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

1975 - ऋतु करीधल - भारत की महिला वैज्ञानिक।


*13 अप्रॅल को हुए निधन👉*


1963 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

1973 - बलराज साहनी - फ़िल्म अभिनेता।

1982 - बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल एक भारतीय राजनेता ( संसद के सदस्य रहे ) व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता / अध्यक्ष रहे।

2020 - भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई का निधन।

2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन का निधन।

2021 - झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्‍थापक सदस्‍य और भाजपा नेता साइमन मरांडी का हृदय गति रूकने से निधन हुआ।

2021 - एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश फ़ैशन डिज़ाइनर मैरी क्वांट (93) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी राजनीतिज्ञ ऑस्टिन जॉन मर्फी जूनियर (96) का निधन हुआ।

2025 - कन्नड़ सिनेमा के लोकप्रिय हास्य कलाकार बैंक जनार्धन (लगभग 76 वर्ष) का निधन हुआ।


*13 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री कालभैरव यात्रा - सोनारी-परांडा (धारासिवा)।

🌟 श्री रेडासमाधी उत्सव आळे (जुन्नर)।

🌟 श्री उज्जैन पंचकोशी अष्टतीर्थयात्रा प्रारंभ।

🌟 श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी)।

🌟 जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919 , 107वीं वर्षगांठ)।

🌟 श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल स्मृति दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय पगड़ी दिवस (सिख)।

🌟 सियाचिन दिवस (42वां)।

🌟 राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस।

🌟 International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day.


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाई जाए सुझाव पेटिका: सीएमओ

  *जिला कार्यकारी समिति की बैठक में सीएमओ ने दिया निर्देश  देवरिया, 13 अप्रैल, 2026।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789