Good Daily News...


शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


    


     *आज दिनांक 👉*

     * 14 नवम्बर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 24:51 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी - 21:21 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी

*💫करण-* वणिज - 12:09 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* वैधृति - 30:25 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 06:42

*🌄सूर्यास्त-* 17:28

*🌙चन्द्रोदय-* 26:15

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - 27:51 तक

*🌛पश्चात्-* कन्या

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:05

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी दशमी 24:51 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 21:21 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:13 से  24:51 तक , वक्री बुध पश्चिम में अस्त  26:13 तक , वैधृति , भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी) , मत्स्य महोत्सव (अलवर, राजस्थान , कन्फर्म नहीं) ,  विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस , पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती (राष्ट्रीय बाल दिवस) , क्रांतिगुरु श्री लहुजी राघोजी साळवे जयन्ती , स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 24वीं वर्षगांठ , राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह भारत (14 से 21 नवम्बर) व राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर {2012 अनुसार})।_*

*_🔅 कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी एकादशी 26:39 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , उत्पन्ना एकादशी व्रत (सभी के लिए) , वैतरणी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*दशपुत्रसमा     कन्या*

      *दशपुत्रान्प्रवर्धयन्।*

*यत्फलं लभते मर्त्य-*

     *स्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥*

*अर्थात्👉*

      _अकेली कन्या ही दश पुत्रों के समान है। दश पुत्रों के लालन पालन से जो फल प्राप्त होता है वह अकेले कन्या के पोषण से ही प्राप्त हो जाता है।_


*14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।

1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।

1732 - उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।

1794 - फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।

1834 - विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।

1881 - चार्ल्स जे गुइटेू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।

1883 - चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।

1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।

1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।

1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।

1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।

1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।

1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।

1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।

1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।

1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।

1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।

1973 - ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।

1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1999 - संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।

2002 - चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।

2007 - डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।

2008 - मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा। 

2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

2019 - फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने आर्सिन वेंगर को दुनिया में फुटबॉल के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया।

2020 - विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।

2021 - ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीता, खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

2022 - पंजाब के अमृतसर में सुबह 3:42 बजे भूकंप (4.1 तीव्रता) के झटके आए। 

2022 - 41वां भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ।

2022 - भारत और फिनलैंड की कई क्षेत्रों में परस्‍पर सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर सहमति हुई।

2022 - मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हुई।

2023 - जोसेफ बोकाई ने लाइबेरिया के इतिहास में सबसे करीबी रनऑफ में मौजूदा राष्ट्रपति जॉर्ज वीह को सिर्फ 1% से हराया।

2024 - भारतीय नौसेना के पहले बेड़ा समर्थित जहाज का हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में शिलान्यास हुआ।

2024 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मार्गदर्शित पिनाका शस्त्र प्रणाली का परीक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।


*14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1889 - पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1919 - बलबीर सिंह 'रंग'-  भारतीय कवि ।

1922 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।

1926 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

1942 - इंदिरा गोस्वामी - असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं। ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।

1946 - पुखराज बाफना बच्चों के चिकित्सक और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार।

1948 - सिन्धुताई सपकाल अनाथ बच्चों के लिए कार्य करनेवाली भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

1971 – ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ। 

1992 - अमिया कुमार मलिक - भारतीय धावक , ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी।

1993 - विकास ठाकुर एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट अधिकारी।


*14 नवंबर को हुए निधन👉*


1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।

1977 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।

2008 - पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।

2010 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

2011 - शरद कुमार दीक्षित  - भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।

2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।

2019 - महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का 73 वर्ष की आयु में पटना में निधन हुआ।

2020 - हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का कोरोना से 92 साल की उम्र में निधन (रात 10:45 पर) हुआ।

2021 - सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान व महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार (पद्म भूषण, ज्ञानपीठ, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित)।

2023 - अमेरिकी उद्योगपति पीटर सेडलर (63) का निधन हुआ।

2024 -  ब्रिटिश गीतकार , रिकॉर्ड निर्माता और हाइकू कवि पीटर सिनफील्ड (80) का निधन हुआ।


*14 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी)।

🌟 मत्स्य महोत्सव (अलवर, राजस्थान , कन्फर्म नहीं)।

🌟  विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस।

🌟 पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती (राष्ट्रीय बाल दिवस)।

🌟 क्रांतिगुरु श्री लहुजी राघोजी साळवे जयन्ती।

🌟 स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 24वीं वर्षगांठ।

🌟 राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह भारत (14 से 21 नवम्बर)।

🌟 राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर {2012 अनुसार})।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789