Good Daily News...


गुरुवार, 13 नवंबर 2025

फाइलेरिया संक्रामक दर जानने को लिए गए रक्त के नमूने

 



-पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया व गरीब पट्टी गांव में नाइट ब्लड सर्वे का हुआ शुभारम्भ


-पीएसपी सदस्यों के सहयोग से शिविर में जांच कराने पहुंचे लोग


देवरिया, 13 नवम्बर, 2025। फाइलेरिया की जांच के लिए पथरदेवा ब्लॉक में प्री-टास्क नाइट ब्लड सर्वे (प्री-टास सर्वे) शुरू किया गया है, जिसमें 20 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के रक्त के नमूने रात में लिए लिए गए हैं। एनबीएस शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया के संक्रमण की स्थिति का पता लगाना और नए रोगियों की पहचान करना है, क्योंकि इस बीमारी के परजीवी रात के दौरान सक्रिय होते हैं। सर्वे के नतीजे आने के बाद, जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर एक से अधिक होगी, वहां दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। दो साईट पर आयोजित हुए जांच शिविर में 178 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।

पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया व गरीब पट्टी में गांव पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) सदस्य सीएचओ, आशा, वालेंटियर, आंगनबाडी फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से बुधवार की रात 10 बजे से जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बंजरिया में 93 और गरीब पट्टी में  85 लोगों जो 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का ब्लड का सैम्पल लिए गए। पीएसपी सदस्य सीएचओ अजय शर्मा ने जांच में आए लोगों को बताया कि रात के समय फाइलेरिया परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रक्त में सक्रिय होते हैं। इसलिए रात 10 बजे के बाद रक्त का नमूना लिया जा रहा है। जिनके रक्त के नमूने में माइक्रो फाइलेरी पाए जायेंगे उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा।

शिविर में एलटी मुकेश कनोजिया,  पीएसपी सदस्य आशा ज्ञान्ति देवी, आंगनबाडी गमलावती, फाइलेरिया मरीज अम्बिका प्रसाद, हशमुद्दीन खान, बेसिक हेल्थ वर्कर कादिर, ज्ञानेंद्र, राकेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789