Good Daily News...


बुधवार, 12 नवंबर 2025

अधरंगी पशु आरोग्य मेला में 270 पशुओं का उपचार एवं दवा वितरण

 



देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम अधरंगी में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी ने गोपूजन,फीता काटने के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजली अर्पित कर मेला का उद्घाटन किया। जिला मंत्री ने किसानों से जनसंवाद करते हुए बताया कि गोपालन का प्राचीन काल से महत्व रहा है। सभी को स्वस्थ रहने के लिए पशुपालन करना आवश्यक है। दीनदयाल के सिद्धांतों से प्रेरित होकर सरकार अंतिम व्यक्ति तक सब्सिडीयुक्त योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने पशुओं को स्वस्थ रहने के उपायों को विस्तार से बताया एवं मेला में आए हुए पशुओं का उपचार किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने विभाग के महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं नंदिनी योजना आदि की जानकारी दी। छुट्टा पशुओं की संख्या कम करने के लिए सेक्स सार्टेड सीमेन से गायों का गर्भाधान कराने के लिए पशुपालकों को जागरूक किया। मेला में 270 पशुओं का पंजीकरण कर नि:शुल्क दवा वितरण, चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, बांझपन चिकित्सा आदि किया गया। इस आयोजन में ग्राम प्रधान रामप्रताप यादव, सुभाष चन्द्र, महेंद्र यादव, नितेश मणि, आदित्य त्रिपाठी,युगेश कुमार, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र यादव एवं रजनीश यादव आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789