पटना!बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे शुरू हो गया है. निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी पूरे राज्य में तैनात किए गए हैं.
बिहार में 122 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट, दिल्ली विस्फोट के बाद बढ़ी सुरक्षा
चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण के लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की करीब 1,000 कंपनियां (लगभग 1 लाख जवान) तैनात हैं. इनके अलावा, 60,000 से अधिक बिहार पुलिस कर्मी और होमगार्ड सहित डेढ़ लाख अन्य कर्मी भी चुनावी ड्यूटी में लगे हैं.







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें